5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतंकियों की मदद से आईएसआई ने चुराया भारतीय वीजा

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक और घटिया हरकत सामने आई है। अफगानिस्तान में पिटठू आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क और तहरीक—ए—तालिबान (पाकिस्तान) के साथ मिलकर अब वह चोरी कर रहा है। अफगानिस्तान के काबुल शहर में जब तालिबान 15 और 16 अगस्त कब्जा करने में लगा था तो आईएसआई इनसे चोरी करा रहा था।

less than 1 minute read
Google source verification
अफगानिस्तान से भारत आए लोग कोरोना संक्रमित

अफगानिस्तान से भारत आए लोग कोरोना संक्रमित

आनंद मणि त्रिपाठी
जयपुर
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की एक और घटिया हरकत सामने आई है। अफगानिस्तान में पिटठू आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क और तहरीक—ए—तालिबान (पाकिस्तान) के साथ मिलकर अब वह चोरी कर रहा है। अफगानिस्तान के काबुल शहर में जब तालिबान 15 और 16 अगस्त कब्जा करने में लगा था तो आईएसआई इनसे चोरी करा रहा था।
गौरतलब है कि तहरीक—ए—तालिबान (पाकिस्तान)और तहरीक—ए—तालिबान (अफगानिस्तान) अलग अलग आतंकी संगठन हैं। इन्हीं आतंकी संगठनों की मदद से एक ट्रेवेल एजेंसी से आईएसआई ने भारतीय वीजा और पासपोर्ट चोरी कराए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट और वीजा चोरी की भनक लगते ही अफगानिस्तान से जारी सभी वीजा रदद कर दिए।

दरअसल अफगानिस्तान में चल रही उठापटक के बीच भारत अपने नागरिकों और अफगानी लोगों को निकाल रहा है। इसे भारतीय वायु सेना के सी 17 और एयर इंडिया के विमान लगाए गए हैं। इन्होंने अब तक 800 से ज्यादा लोगों को अफगानिस्तान में निकाला है। ऐसे में इन पासपोर्ट और वीजा के सहारे आईएसआई आतंकियों की घुसपैठ करा सकते थे। यह सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर मामला बन जाता। विदेशी सुरक्षा मामलों के जानकार एक अधिकारी कहते हैं आईएसआई मिशन में घुसपैठ कर आतंकी इरादों को अंजाम देना चाहती है। इस हरकत से यह बात साफ हो गई है।


तालिबान का टाप कमांडर है सिराजुददीन हक्कानी
अफगानिस्तान की धरती पर हक्कानी नेटवर्क की आतंक की अलग ही कहानी है। इस तलिबानी कब्जे में शामिल सिराजुददीन हक्कानी लंबे समय से से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के साथ मिल काम करता है। सिराजुददीन हक्कानी आतंकी कमांडर जलालुददीन हक्कानी का बेटा है। यह वह कडी है जो तहरीक—ए—तालिबान (पाकिस्तान) और तहरीक—ए—तालिबान (अफगानिस्तान) को भी आपस में जोडती है। गौरतलब है कि पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने हक्कानी से खुफिया एजेंसी आईएसआई के रिश्तों की बात खुलेआम स्वीकार की थी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग