राजस्थान आईटी दिवस 2023 फेस्ट (The Rajasthan IT Divas 2023 Fest ) का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित हुए आईटी मेगा जॉब फेयर (IT Mega Job Fair ) में 12500 से अधिक जॉब ऑफर प्रदान किए गए। 58 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेकर इस फेस्ट को सफल बनाया। राजस्थान व कॉमर्स कॉलेज में दो दिन तक आयोजित हुए मेगा आईटी जॉब फेयर में लगभग 18500 से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को उनके अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर हजारों अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया गया और 12500 से अधिक जॉब ऑफर प्रदान किए गए। जॉब में 36 लाख रुपए का अधिकतम वार्षिक पैकेज ऑफशोर टेक्नोलेब की ओर से पंकज कुमार को ऑफर किया गया। जॉब फेयर में 430 से अधिक कम्पनियों ने हिस्सा लिया।
हैकाथॉन के विजेताओं को मिले पुरस्कार.
छत्तीस घंटे के नॉन.स्टॉप कोडिंग मैराथन हैकाथॉन का मंगलवार सुबह 10 बजे समापन हुआ। नॉन.स्टॉप कोडिंग मैराथन के माध्यम से प्रतिभाशाली कोडर्स, डवलपर्स और डिजाइनरों द्वारा अभिनव समाधान विकसित करने, रोमांचक पुरस्कारों के लिए प्रतिस्पर्धा करने एवं 60 लाख रुपए की परियोजनाओं पर राजस्थान सरकार के साथ काम करने के लिये प्रतिस्पर्धा की गई।
हैकाथॉन के विजेता.
प्रथम पुरस्कार के रूप में गाजियाबाद से विशाल मिश्रा उज्ज्वल कसेरा आकाश कुमार यादवतनिष्क श्रीवास्तवश्रीशेुद लाहिरी की टीम कृषक को 25 लाख रुपए का वर्क ऑर्डर दिया गया।
ऑनलाइन हैकाथॉन के विजेता इश्विन खत्री चौतन्य रॉयशनील खत्री मनीष शंभू और मोहित कड़वे की टीम रही।
शिक्षामंत्री ने वितरित किए पुरस्कार
मेगा हैकाथॉन के समापन पर पुरस्कार वितरण शिक्षा मंत्री डॉ.बीडी कल्ला एवं मुख्य सचिव उषा शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य शासन सचिव अखिल अरोड़ा उपस्थित रहे। प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 20 लाख रुपए एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में 15 लाख रुपए के कार्यादेश राजस्थान सरकार द्वारा दिए जाएंगे। इस प्रतिस्पर्धा में 5500 पंजीकृत प्रतिभागियों में से 3000 प्रतिभागियों ने ऑन प्रिमाईसिस हैकाथॉन में भाग लिया जिनमें से महिला प्रतिभागियों की भागेदारी लगभग 35 प्रतिशत रही।