scriptछात्र-छात्राओं ने निकाली कार रैली, पुलिस ने क्यों किया चालान, जानें | Jaipur College Students Car Rally JLN Marg Traffic Police | Patrika News
जयपुर

छात्र-छात्राओं ने निकाली कार रैली, पुलिस ने क्यों किया चालान, जानें

Student News : गांधी नगर मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कार रैली निकाली।
 

जयपुरFeb 10, 2024 / 08:59 am

Omprakash Dhaka

car_rally_.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Jaipur News : गांधी नगर मोड़ पर शुक्रवार दोपहर एक कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कार रैली निकाली। छात्रों की विदाई के लिए निकाली गई कार रैली लालकोठी से जेएलएन मार्ग स्थित एक स्कूल तक जानी थी। इसके लिए परमिशन भी ली गई थी। कार रैली में अधिकतर गाडिय़ां सनरूफ वाली थीं।

 

 

 

रैली के दौरान छात्र-छात्राएं शीशे के बाहर से निकलकर शोर शराबा कर रहे थे। इसी दौरान गांधी नगर थाना पुलिस ने उन्हें रोककर पांच गाडिय़ों का चालान किया और उन्हें गाड़ी से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी। रैली में आई छात्राओं ने अपनी गलती मानते हुए आगे से ऐसा नहीं करने के लिए कहा।

 

 

यह भी पढ़ें

राजस्थान में लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस का क्या है बड़ा प्लान, जानें

 

 

 

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही राजस्थान पत्रिका में ‘जेएलएन मार्ग पर जानलेवा स्टंट, चलती कारों से खिडक़ी से बाहर नजर आए युवा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस ने इसकी कार्रवाई भी की थी।

https://youtu.be/6VXXzr8Dq0Y

Hindi News/ Jaipur / छात्र-छात्राओं ने निकाली कार रैली, पुलिस ने क्यों किया चालान, जानें

ट्रेंडिंग वीडियो