
जयपुर। टोंक रोड स्थित शर्मा कॉलोनी में एक तीन मंजिला मकान में किराए से रहने वाली सीमा मीणा (25) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। एफएसएल ने आशंका जताई कि घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद बताया मृतका ने हत्यारे का विरोध किया, लेकिन अचानक हमला होने से संभल नहीं सकी। गौर करने वाली बात है कि तीन मंजिला मकान में भूतल पर मकान मालिक का परिवार रहता है और ऊपर की दो मंजिल पर 16 कमरों में किराएदार रहते हैं।
दूसरी मंजिल पर एक कमरे में सीमा अपने भाई अमन के साथ रहती थी। प्रताप नगर थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: दौसा के मंडावर निवासी सीमा और अमन दोनों सीतापुरा स्थित अलग-अलग गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। मकान में रहने वाले लोगों ने बताया कि दोनों भाई-बहन दो माह पहले ही यहां रहने आए थे। अमन गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ नौ बजे अपने काम पर चला गया था।
कमरे के बाहर बहकर आया खून तो पता चला
सीमा गुरुवार को काम पर नहीं गई थी। मकान मालिक घर में बोरिंग खुदा रहा था। बोरिंग की मशीन चल रही थी। तभी दोपहर 12 बजे सीमा के कमरे के गेट के बाहर खून बहकर आया मकान में रहने वाले दहशत में आ गए। इस संबंध में प्रताप नगर थाना पुलिस और अमन को सूचना दी गई। सीमा कमरे में मृत पड़ी थी। उसके गला रेता गया था, कान के ऊपर और सिर के पीछे चोट का निशान था। कमरे में गला रेतने में काम लिया गया चाकू या अन्य धारदार हथियार भी नहीं मिला।
एक युवक बैग लेकर जा रहा था
मकान में रहने वाले लोगों ने बताया कि मकान में एक अनजान युवक आया था। इतने किराएदार रहते हैं, किसके पास युवक आया, इसकी तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। युवक को बैग लेकर जाते देखा गया। वारदात के समय बोरिंग की मशीन चलने के कारण आवाज भी नहीं आई। घर के आस-पास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लग रहे हैं। पुलिस ने हत्यारे के परिचित होने पर मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई है।
Published on:
15 Jul 2021 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
