जयपुर। राजधानी जयपुर में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। मुहाना में युवक को पीटने के बाद अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक को घर से निकालकर बदमाश मारपीट कर रहे हैं। युवक को डंडों और चाकू से बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित राम सिंह मीना एक दुकानदार है। बदमाश युवकों ने उसकी दुकान से नशे में नमकीन, सिगरेट, पानी की बॉटल ली थी। जिसके पैसे मांगने पर विवाद हो गया। बदमाशों ने उसेदेख लेने के लिए कहा। अगले दिन आठ दस युवक घर में घुस आये और उसे उठाकर बाहर ले जाकर मारपीट की।