
जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने महिला को बंधक बनाकर 25 लाख रुपए लूटने के मामले में दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से लूट की राशि में से 2170700 रुपए बरामद किए हैं।
डीसीपी परिश देशमुख ने बताया कि कुच बिहार निवासी पबीरदास उर्फ बॉबी व विजय नगर विस्तार कानोता निवासी अनिल जाटव उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 23 अक्टूबर को मिश्रराजाजी का रास्ता में घर में घुसकर एक महिला को बंधक बना लिया और 25 लाख रुपए लूट ले गए थे। अहमदाबाद से जयपुर आए कारोबारी मूलाराम ने लूट का मामला दर्ज करवाया था।
500 से अधिक चालकों को दिखाई फुटेज
एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए लुटेरों की फुटेज 500 से अधिक ऑटो चालक व रिक्शा चालकों को दिखाई, तब उनकी पहचान की गई। वारदात के बाद आरोपी अपने मोबाइल बंद कर घर पर छिपा दिए और नए मोबाइल व सिम ले ली थी। आरोपी पबीरदास के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें दो लूट के हैं। पबीरदास फरारी काटने अयोध्या भाग गया और वहां से पश्चिम बंगाल जा रहा था। लेकिन पुलिस उसकी पत्नी और प्रेमी का तक पहुंच गई। इसका पता चलने पर जयपुर अपने साथी अनिल के पास बुधवार को आया था। तभी पुलिस ने उसको पकड़ लिया।
कपड़े व बैग को जला दिया, फिर पार्टी की
एसीपी मेघचंद मीना ने बताया कि 23 अक्टूबर को रुपए लूटने के बाद आरोपी कानोता में अनिल के घर पहुंचे। वहां पर वारदात के समय पहने हुए कपड़े खोलकर जला दिए। फिर पबीरदास जगतपुरा में अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और वहां पर करीब 50 हजार रुपए पार्टी कर खर्च कर दिए।
Published on:
03 Nov 2021 07:46 pm

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
