scriptअफसर व कर्मचारी बांट दिए, नए कार्यालय अभी तैयार नहीं | JAIPUR MUNICIPAL CORPORATION OFFICER EMPLOYEES OFFICE | Patrika News
जयपुर

अफसर व कर्मचारी बांट दिए, नए कार्यालय अभी तैयार नहीं

राजधानी में दोनेां नगर निगमों (Jaipur Municipal corporation) में अधिकारी और कर्मचारी लगा दिए गए है। हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में कार्मिकों (Personnel) का बंटवारा करने के बाद उनकों नई जिम्मेदारी भी दे दी गई है, इनमें नए जोनों में उपायुक्त सहित अन्य कार्मिक भी लगाए दिए गए है। हालांकि हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय सहित नए जोन कार्यालय अभी तैयार नहीं हुए है।

जयपुरSep 20, 2020 / 09:33 pm

Girraj Sharma

अफसर व कर्मचारी बांट दिए, नए कार्यालय अभी तैयार नहीं

अफसर व कर्मचारी बांट दिए, नए कार्यालय अभी तैयार नहीं

अफसर व कर्मचारी बांट दिए, नए कार्यालय अभी तैयार नहीं
— नगर निगम हेरिटेज व जयपुर ग्रेटर नगर निगम का मामला

जयपुर। राजधानी में दोनेां नगर निगमों (Jaipur Municipal corporation) में अधिकारी और कर्मचारी लगा दिए गए है। हेरिटेज नगर निगम और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में कार्मिकों का बंटवारा करने के बाद उनकों नई जिम्मेदारी भी दे दी गई है, इनमें नए जोनों में उपायुक्त सहित अन्य कार्मिक भी लगाए दिए गए है। हालांकि हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय सहित नए जोन कार्यालय अभी तैयार नहीं हुए है, इनमें अभी रंग—रोगन और मरम्मत का काम चल रहा है।
नगर निगम अधिकारियों की मानें तो नए जोन कार्यालयों के साथ हवामहल के सामने हेरिटेज नगर निगम मुख्यालय का काम अभी चल रहा है। इन सभी का काम अगले माह अक्टूबर तक पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में हेरिटेज निगम मुख्यालय के साथ सभी नए जोन कार्यालयों में एक माह बाद ही काम—काज शुरू हो पाएगा।
अफसर लगाए
हेरिटेज नगर निगम में 7 उपायुक्त लगा दिए गए है। वहीं जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 10 उपायुक्तों को जिम्मेदारी दी गई है। नए जोन कार्यालयों को भी उपायुक्त मिल गए है। इसके साथ ही दोनों नगर निगमों में राजस्व अधिकारी, अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता सहित अन्य कार्मिकों को लगा दिया है।

Home / Jaipur / अफसर व कर्मचारी बांट दिए, नए कार्यालय अभी तैयार नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो