scriptटिकट का इंतजार हो सकता है खत्म, कल आ सकती है भाजपा की पहली सूची | Jaipur Nagar Nigam Election Bjp Cnadidate List Navratra | Patrika News
जयपुर

टिकट का इंतजार हो सकता है खत्म, कल आ सकती है भाजपा की पहली सूची

जयपुर हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के लिए भाजपा शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा। इस सूची में ऐसे नामों को शामिल किया जाएगा, जिनके नाम पर सहमति बन चुकी है। यह सूची शाम या रात के समय जारी होने की संभावना है। हालांकि पार्टी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस सूची में कितने प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।

जयपुरOct 16, 2020 / 05:27 pm

Umesh Sharma

टिकट का इंतजार हो सकता है खत्म, कल आ सकती है भाजपा की पहली सूची

टिकट का इंतजार हो सकता है खत्म, कल आ सकती है भाजपा की पहली सूची

जयपुर।

जयपुर हेरिटेज और ग्रेटर नगर निगम के लिए भाजपा शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगा। इस सूची में ऐसे नामों को शामिल किया जाएगा, जिनके नाम पर सहमति बन चुकी है। यह सूची शाम या रात के समय जारी होने की संभावना है। हालांकि पार्टी ने यह खुलासा नहीं किया है कि इस सूची में कितने प्रत्याशी घोषित किए जाएंगे।
पार्टी को जयपुर के सभी 33 मंडलों से टिकटार्थियों के नाम मिल चुके हैं। इन्हें लेकर पहले दौर का मंथन भी हो चुका है। ऐसे में पार्टी ने ऐसे नामों की छंटनी कर ली है, जिन्हें लेकर कोई विरोध नहीं है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली सूची आने के बाद भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी करेगा। नामांकन की आखिरी तारीख 19 अक्टूबर है और भाजपा प्रत्याशियों की अंतिम सूची इसी दिन सुबह जारी करेगा।
विधायक और संगठन दोनों को मिलेगी तवज्जो

इस बार टिकट चयन में विधायक और संगठन दोनों की भागीदारी तय की गई है। हमेशा विधायकों के बताए नामों को ही टिकट दिया जाता रहा है, लेकिन पार्टी ने इस बार संगठन के सुझाए नामों पर भी विचार किया है। हालांकि टिकट उसे ही दिया जाएगा, जिसके नाम पर सभी सहमत होंगे।
बगावत करने वालों को नहीं मिलेगा टिकट

विधानसभा चुनाव के बाद जयपुर नगर निगम में महापौर पद को लेकर हुए चुनाव में बगावत करने वाले पार्षदों को पार्टी टिकट नहीं देगी। यही नहीं जिस विधानसभा क्षेत्र से ये पार्षद आते हैं, उन विधायकों को भी पार्टी टिकटों में ज्यादा तवज्जों नहीं देगी।

Home / Jaipur / टिकट का इंतजार हो सकता है खत्म, कल आ सकती है भाजपा की पहली सूची

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो