scriptशुभ के साथ अब स्वस्थ दिवाली | jaipur news rajasthan Patrika jaipur | Patrika News
जयपुर

शुभ के साथ अब स्वस्थ दिवाली

सिटीजन रिपोर्टर…-वैशाली नगर व्यापार मंडल की पहल दूसरे बाजारों में भी शुरू होगी

जयपुरOct 13, 2020 / 01:39 pm

Ashwani Kumar

शुभ के साथ अब स्वस्थ दिवाली

शुभ के साथ अब स्वस्थ दिवाली

जयपुर. दिवाली पर बाजार साफ दिखें। सड़कों पर कचरा न दिखाई दे। इसको ध्यान में रखते हुए वैशाली नगर व्यापार मंडल की ओर से ‘शुभ के साथ स्वस्थ्य दिवालीÓ अभियान की शुरुआत की है। बाजार की नियमित रूप से सफाई शुरू की है। यह अभियान दिवाली तक चलेगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा ने बताया कि इस बार कोरोना काल को देखते हुए नई थीम पर काम शुरू किया है। वैशाली में व्यापारी इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं। आगे दूसरे बाजारों के व्यापार मंडलों को भी इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
निगम का साथ दें
व्यापारियों ने इस मौके पर अपील की कि निगम के सफाईकर्मियों का साथ भी दें। अभियान में निगम के हूपर कचरा उठाने के लिए दो घंटे तक व्यापारियों के साथ रहते हैं। सभी व्यापारियों ने अपील की कि नगर निगम पर काम न करने का आरोप लगाने की बजाय, उनके भागीदार बनें। इससे उनको भी सफाई करने में आसानी होगी।
सिटीजन रिपोर्टर-पूरन जायसवाल

Home / Jaipur / शुभ के साथ अब स्वस्थ दिवाली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो