scriptकलश शोभायात्रा की करेंगे सभी धर्मों के लोग महाआरती | JAIPUR SHYAM SHOBHAYATRA VARSHIKOTSAV BHAJAN SANDYA | Patrika News
जयपुर

कलश शोभायात्रा की करेंगे सभी धर्मों के लोग महाआरती

शहर के शास्त्री नगर (shastri nagar) में शनिवार को श्याम प्रभु (shyam prabhu) का भव्य दरबार (darabar) सजेगा। इस दरबार को सजाने में पिछले 3 दिन से कोलकाता के 25 कलाकार जुटे हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कलश शोभायात्रा (kalash shobhayatra) के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा में करीब 2100 महिलाएं शामिल होंगी। कलश यात्रा पीतल फैक्ट्री स्थित मंदिरश्री राधा दामोदर से रवाना होगी।

जयपुरSep 19, 2019 / 08:48 pm

Girraj Sharma

कलश शोभायात्रा की करेंगे सभी धर्मों के लोग महाआरती

कलश शोभायात्रा की करेंगे सभी धर्मों के लोग महाआरती

कलश शोभायात्रा की करेंगे सभी धर्मों के लोग महाआरती

– श्याम शोभायात्रा आज, दरबार सजेगा कल से
– आधा किलोमीटर तक सडक़ पर बिछाएंगे फूल, निकलेगी शोभायात्रा

जयपुर। शहर के शास्त्री नगर (shastri nagar) में शनिवार को श्याम प्रभु (shyam prabhu) का भव्य दरबार (darabar) सजेगा। इस दरबार को सजाने में पिछले 3 दिन से कोलकाता के 25 कलाकार जुटे हुए हैं। इससे पहले शुक्रवार को कलश शोभायात्रा (kalash shobhayatra) के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। कलश यात्रा में करीब 2100 महिलाएं शामिल होंगी। कलश यात्रा पीतल फैक्ट्री स्थित मंदिरश्री राधा दामोदर से रवाना होगी। वहीं 21 सितंबर को श्याम भजन संध्या शुरू होगी, जो 22 सितंबर रात तक अनवरत चलेगी। इससे पहले गुरुवार को इस आयोजन के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन राज्यपाल कलराज मिश्र व सांसद रामचरण बोहरा ने किया गया।

अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने बताया कि कलश यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह मार्ग में 21 स्वागत द्वार तैयार किए जा रहे हैं। कांवटिया सर्किल पर शेाभायात्रा की महाआरती की जाएगी, जिसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई सभी धर्मों के गुरु 5100 दीपकों से महाआरती करेंगे। शोभायात्रा शास्त्री नगर के खंडेलवाल कॉलेज पहुंचेगी। इसके अगले दिन शनिवार को कॉलेज में श्याम प्रभु का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। वहीं अखंड ज्योत प्रज्वलित कर श्याम भजन संध्या शुरू होगी, जो 22 सितंबर रात तक अनवरत चलेगी। इसमें प्रख्यात भजन गायक नंदू भैया, लखबीर सिंह लक्खा, विनोद कुमार गरोडिया, संजय मित्तल, विकास रुइया, आशीष सुल्तानिया सहित कई भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम संयोजक अतुल खंडेलवाल ने बताया कि शोभायात्रा मार्ग में करीब आधा किलोमीटर तक फूलों की सडक़ बनाई जाएगी। कलश यात्रा में 2100 महिलाएं शामिल होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो