5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Tanker Blast: जयपुर अग्निकांड में बड़ा अपडेट, मौत की संख्या बढ़कर हुई 16; एक और युवती ने तोड़ा दम

जयपुर के अजमेर रोड भांकरोटा में पांच दिन पहले हुए भीषण अग्निकांड में मौतों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 25 Dec 2024, 9:22 AM IST

jaipur tanker blast

jaipur tanker blast

जयपुर के अजमेर रोड भांकरोटा में पांच दिन पहले हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों का सिलसिला जारी है। हादसे में झुलसी एक और युवती ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को दो ट्रक चालकों की एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हादसे में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

70 फीसदी तक झुलस गए थे दोनों युवक

जबकि इस मामले में 4 अज्ञात शवों में एक जने की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मंगलवार को प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. आर.के. जैन ने बताया कि ट्रक चालक यूसुफ व नरेश की मौत हो गई। दोनों 70 फीसदी तक झुलस गए थे। झुलसे दो मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अन्य चार की हालत नाजुक बनी हुई है।

20 दिसंबर की सुबह…

बता दें कि 20 दिसंबर को जयपुर में बड़ा हदसा घटित हुआ। जिसने राजधानी सहित पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया। अजमेर हाईवे पर सुबह करीब 6 बजे एलपीजी टैंकर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर के बाद जोरदार धमाका हुआ था। धमाके के बाद आग की लपटें दूर तक पहुंचीं थीं, जिसने वहां से गुजर रहे करीब 41 वाहनों को चपेट में ले लिया था। इस हादसे के कई भयावह वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें जिंदा चार लोग मौके पर ही जलकर राख हो गए।