5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में चुनावों को लेकर केंद्र सक्रिय, CM राजे और शेखावत से लिया पार्टी का फीडबैक

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

rohit sharma

Oct 08, 2018

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के दौरे से प्रदेश भाजपा कार्यालय में चुनावी रंगत दिखने लगी है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में जावड़ेकर ने विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक एवं केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से चुनावी तैयारियों को लेकर आधे घंटे मंत्रणा की।

पार्टी सूत्रों के अनुसार जावड़ेकर ने चुनावी तैयारियों को लेकर सत्ता और संगठन के स्तर पर अलग-अलग चर्चा की। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन लाल सैनी, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तथा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक गजेंद्र सिंह शेखावत से चर्चा की।

इससे पहले जावड़ेकर ने मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलकर चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया। जावड़ेकर और शेखावत दोनों ही मीडिया से बिना बातचीत किए गए प्रदेश भाजपा मुख्यालय से निकल गए।


मीडिया से अब परहेज नहीं

अपने कार्यक्रमों के दौरान मीडिया को दूर रखने वाली भाजपा का चुनाव घोषित होते ही मीडिया के प्रति रवैया बदल गया है। सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के संबोधन के दौरान मीडिया को कार्यक्रम में जाने दिया गया। गौरतलब है कि इससे पहले ऐसे कार्यक्रमों में मीडिया को केवल कुछ क्षण के विजुअल लेने के लिए जाने दिया जाता था।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग