5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2018: राजस्थान में एक बार फिर युवा बनाएंगे भाजपा सरकार: प्रकाश जावड़ेकर

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
javdekar

javdekar

जयपुर। केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावेड़कर ने कहा कि राजस्थान में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के बल पर बनने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वसुंधरा सरकार ने प्रदेश में हर वर्ग के उत्थान के प्रयास किए हैं।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की नव-मतदाता अभिनंदन समारोह को लेकर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जावड़ेकर ने कहा कि किसी भी दल की सरकार में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं।

इस बार पुन: भाजपा की सरकार बनाने का उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है। उन्होंने कांग्रेस मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत यानी वंशवाद मुक्त भारत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का मतलब भ्रष्टाचार मुक्त भारत है। उन्होंने कहा कि जनता समूचे देश में कांग्रेस को नकार चुकी है। केंद्र की मोदी तथा प्रदेश की वसुंधरा सरकार से आमजन संतुष्ट है।

युवाओं का साथ
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा कि इस देश में इतिहास गवाह है कि कई बड़े-बड़े आंदोलन तथा सरकारें बनाने का काम युवा मोर्चा ने किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कार्यकर्ता दिन-रात काम करने की क्षमता रखते हैं। जिससे भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा तथा सरकार बनाने के महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

कांग्रेस पर निशाना
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि सत्तालोलुप कांग्रेस को आज युवा इस हिंद महासागर में डूबोने का निश्चय कर चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस प्रदेश और देश को मजबूत नेतृत्व दिया है।

वन बूथ, टेन यूथ कार्यक्रम में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा ने बताया की नव-मतदाता अभिंनदन समारोह के लिए 200 विधानसभाआं में 200 प्रभारी प्रदेश के तथा जिलो के 200 विधानसभा संयोजक एवं सह-संयोजक बनाए गए हैं, जो 13 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक 200 विधानसभाओं में नव-मतदाता अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जायेगा। इसी के साथ 'वन-बूथ-टेन-यूथ' का काम जहां पूर्ण नहीं हुआ हैं, वहां पर उसे पूर्ण करने का काम किया जाएगा।