
File Photo
Rojgaar Mela: सांभर में 26 सितंबर को आयोजित होने वाले रोजगार मेले की तैयारियों के लिए रोजगार कार्यालय जयपुर की उपनिदेशक नवरेखा एवं रोजगार अधिकारी कीर्ति सिंह ने राजकीय शाकंभर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मेला टीम के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तय हुआ कि सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बेरोजगार युवक- युवतियों का रजिस्ट्रेशन महाविद्यालय प्रांगण में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात बेरोजगार प्रार्थियों को रोजगार मेला कूपन वितरित किए जाएंगे। सुबह 10 बजे से 12 बजे तक महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में रोजगार कार्यालय के विशेषज्ञों द्वारा जॉब काउंसलिंग की जाएगी।
इसके बाद रजिस्टर्ड प्रार्थी योग्यता एवं रुचि के अनुसार कंपनियों को इंटरव्यू देंगे। इस जॉब फेयर में रोजगार कार्यालय जयपुर से अनुबंधित लगभग 40 कंपनियां आएंगी। उपयुक्त व्यक्ति का चयन होने पर नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। समीक्षा बैठक में नागरिक विकास समिति के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गट्टानी, सचिव जितेंद्र डांगरा, राहुल अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मोहमद अनवर कुरेशी, महिला महाविद्यालय की प्राचार्या समीक्षा शर्मा, प्रो.डॉ.ज्ञान प्रकाश दायमा आदि ने तैयारियों को लेकर विचार व्यक्त किए।
Updated on:
25 Oct 2024 09:11 am
Published on:
21 Sept 2024 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
