
जयपुर में कृषि उपज मंडी समिति सूरजपोल का कनिष्ठ सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर में कृषि उपज मंडी समिति सूरजपोल के कनिष्ठ सहायक को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी अब उसके आवास और अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि एसीबी की जयपुर नगर प्रथम इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि संसोधित मंडी लाइसेंस जारी करने की एवज में अनिल कुमार सक्सेना, कनिष्ठ सहायक नियमन शाखा, कृषि उपज मंडी समिति सूरजपोल जयपुर की ओर पांच हजार रुपए की रिश्वत राशी मांगकर परेशान किया जा रहा है।
इस पर एसीबी जयपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर प्रथम इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक चन्द्र शर्मा के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया गया। बुधवार को उप अधीक्षक पुलिस नीरज गुरनानी ने मय टीम के ट्रेप की कार्रवाई करते हुए शांति नगर गोपालपुरा बाईपास हाल कनिष्ठ सहायक नियम शाखा, कृषि उपज मंडी समिति सूरजपोल के अनिल कुमार सक्सैना को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।
Published on:
01 Mar 2023 08:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
