4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brahmin Mahasabha Election: राजस्थान ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बने केसरी चंद शर्मा

17 अप्रैल को सरदारशहर में होगी कार्यकारिणी की घोषणा

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_brahmin_mahasabha.jpeg

राजस्थान ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष के चुनाव रविवार को सम्पन्न् हो गया। चुनाव में सरदारशहर के उपप्रधान और दिवंगत विधायक भंवरलाल शर्मा के पुत्र केसरी चंद शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी पूर्व न्‍यायधीश ओंकार त्यागी और ललित मिश्रा ने महासभा अध्यक्ष पद के लिए कोई दूसरा नामांकन नहीं आने पर केसरी चंद शर्मा को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर महासभा के निवर्तमान कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पाराशर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष दीक्षांत शर्मा, राम मनोहर शर्मा, के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिसमें 40 जिला इकाइयों के 130 से ज्‍यादा पदाधिकारी शामिल हैं। गौरतलब है कि विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन के बाद यह पद खाली हुआ था। अभी तक सुभाष पाराशर कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर महासभा की जिम्‍मेदारी संभाल रहे थे। अब 17 अप्रेल को सरदारशहर में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें नए अध्यक्ष अपनी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा करेंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष केसरी चंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष के पद पर समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाने के साथ समाज की परिसम्पतियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यवाहक अध्यक्ष सुभाष पाराशर ने कहा कि केसरी चंद शर्मा को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से महासभा का अध्‍यक्ष चुना गया है। इनके नेतृत्‍व में अब महासभा सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ेगी।

Story Loader