scriptपरकोटे में ऐसा क्या हुआ जो हैरिटेज महापौर ने उठाई झाड़ू | Know, what happened that the Heritage Mayor took a broom | Patrika News
जयपुर

परकोटे में ऐसा क्या हुआ जो हैरिटेज महापौर ने उठाई झाड़ू

गोविंददेवजी मंदिर में लगाई झाड़ू

जयपुरDec 02, 2020 / 12:57 pm

SAVITA VYAS

परकोटे में ऐसा क्या हुआ जो हैरिटेज महापौर ने उठाई झाड़ू

परकोटे में ऐसा क्या हुआ जो हैरिटेज महापौर ने उठाई झाड़ू

जयपुर। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम जयपुर हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर ने परकोटे में आज सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जायजा। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने नियमित सफाई नहीं होने की महापौर को शिकायत की। महापौर ने गोविंद देव जी मंदिर, नृसिंह महाराज मंदिर सहित वार्ड नं. 28 में झाड़ू लगाई। साथ ही लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। महापौर ने कहा, शिकायत मिलने पर खुद जगह-जगह जाकर सफाई करुंगी, ताकि सफाई व्यवस्था के बिगड़े हालातों को सुधारा जा सकें।
स्थानीय निवासियों ने की थी शिकायत
परकोटे में बिगड़ी सफाई व्यवस्था आमजन के लिए दिनों-दिन परेशानी बनती जा रही है। कोरोना संक्रमण काल में जगह-जगह गलियों और मुख्य जगहों पर गंदगी के ढेर दिखना आमबात हो गई है। स्थानीय निवासियों की ओर से कई बार परकोटे में सफाई व्यवस्था को सुधारने को लेकर निगम के अधिकारियों से गुहार की गई, लेकिन नतीजे जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बीते दिनों जयपुर नगर निगम हैरिटेज महापौर मुनेश गुर्जर को बिगड़ी सफाई व्यवस्था की हकीकत से रू-ब-रू करवाया था। इसके बाद महापौर ने परकोटे के विभिन्न जगहों पर जाकर दौरा किया।

Home / Jaipur / परकोटे में ऐसा क्या हुआ जो हैरिटेज महापौर ने उठाई झाड़ू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो