जयपुर

Aaj Ka Rashifal 27 May : जानिए क्या ​कहता है आपका राशिफल बता रहे हैं तीन ज्योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
May 26, 2023

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 9 है। जो दो और 7 के सहयोग से बना है वहीं आज का भाग्य अंक तीन है जो 2 और 1 के सहयोग से बना है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में जहां एक ओर कार्य को करने के लिए तेज गति उपलब्ध होगी। वहीं भावनात्मक ऊर्जा के साथ सभी को साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति और धन की उपलब्धता निरंतर बनी रहेगी। सही समय पर सही निर्णय लेते हुए साहस और विश्वास से परिपूर्ण आज का दिन सभी रुके हुए कार्यों को भी ऊर्जा दे सकता है। रुका हुआ धन, अटके हुए फैसले या ऐसे कार्य जिन्हें कम ऊर्जा के कारण बीच में छोड़ दिया गया था आज पूर्ण हो सकते हैं। साहस की कमी के कारण जिन मुलाकातों को टालते रहे उन्हें करने का सही समय आज है प्रयास करें कुछ ना कुछ सफलता अवश्य मिलेगी।

टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड व्हील आफ फॉर्चून के साथ सिक्स ऑफ वैंड्स है। इसके मायने हैं कि आज का दिन बहुत सी ऐसी चीजों से भरा हुआ हो सकता है। जो पहले से तय नहीं की गई है कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। नई चीजों के प्रभाव में आश्चर्यजनक रूप से खुश होने और यात्रा करने के मौके मिल सकते हैं। आपके किए गए पिछले प्रयासों को सम्मान और मान्यता मिल सकती है। आपके सफलताओं को लेकर के सभी लोग आदर से आप से जुड़कर विश्वास और प्रेम प्रदर्शित कर सकते हैं। आज का दिन बेहतर रहने की संभावनाओं से भरा हुआ है।

सनसाइन के अनुसार आज का दिन धन के लिए विशेष प्रयास करने अच्छी सूचनाएं मिलने उच्चाधिकारियों के साथ लगातार संपर्क और उनसे प्रशंसा के साथ एक साथ कई दिशाओं में कार्य करने और सूचनाओं के सही उपयोग से जुड़ा हुआ दिन रहेगा। जो लोग मिल रही सूचनाओं को पहले प्राप्त करेंगे और उनका सही विश्लेषण करके अपने लिए उपयोग में लाएंगे जोश को सबसे पहले कर पाएंगे वह सबसे ज्यादा लाभान्वित रहेंगे। आज का दिन बहुत सारे नए लोगों से मुलाकात का दिन भी हो सकता है। कार्यस्थल पर हो सकता है कि नए प्रपोजल्स की भाषा और पद्धति का सही विश्लेषण नहीं करने के कारण थोड़ी उलझन का सामना भी करना पड़े। पुराने और अनुभवी साथियों की मदद से समस्या के समाधान निकलेंगे।

मूनसाइन में भावनात्मक रूप से आज का दिन बहुत प्रैक्टिकल डिस्टेंस के साथ अपने अपने कार्य में व्यस्त रहते हुए एक-दूसरे की लगातार मदद और केयर करते हुए भावनात्मक प्रतिबद्धता का परिचय देते रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में आज व्यक्ति गत मुलाकात थोड़ा मुश्किल रहेगी जैमिनी और स्कॉर्पियंस को थोड़ा सावधानी से निर्णय लेने होंगे।

कैसा रहेगा इस सप्ताह आपका स्वास्थय राशिफल?

स्वास्थ्य के लिहाज से यह सप्ताह थोड़ा बेहतर रह सकता है जो पुरानी इसी समस्या से ग्रस्त हैं उन्हें भी थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई देगी लगातार बदलते हुए तापमान के कारण छोटे बच्चों को थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सामान्यतया यह सप्ताह पहले से बेहतर स्थिति को दर्शा रहा है लेकिन सामूहिक रूप से आने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स किसी और जगह किसी अन्य प्रकार से जनसमूह को प्रभावित कर सकती है ऐसे ग्रह योग बन रहे हैं जो बाद में चलकर परेशानी का कारण बने जिन लोगों को स्वास्थ्य की छोटी-मोटी समस्याएं चल रही हो उन्हें गाय को गुड़ के साथ में थोड़े चावल मिलाकर दान करने से राहत मिलेगी

आपका सवाल

पूजा में दूर्वा का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
दूर्वा को सनातन संस्कृति में बेहद पवित्र माना जाता है। हमारे प्राचीन आख्यान में दूर्वा को भगवान गणेश को प्रसन्नता देने वाला और सभी प्रकार के मनोरथ पूरे करने करने वाली पूजन सामग्री मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि जब समुद्र मंथन के बाद अमृत कलश को पहली बार जिस चीज का स्पर्श हुआ था वह दूर्वा थी। इस कारण उसमें अमरता का कुछ अंश विद्यमान है। वह बार-बार विपरीत परिस्थितियों में भी रहकर फिर से जीवित हो उठती है। आयुर्वेद के लिहाज से देखें तो दूर्वा में बहुत से रोगों को शमन करने की शक्ति मौजूद है। ऐसी ही एक कथा भगवान गणेश के स्वास्थ्य को लेकर भी है जिसमें स्वास्थ्य लाभ के लिए उन्हें दूर्वा औषधि के रूप में दी गई इसलिए हमारे सनातन संस्कृति में दूर्वा को बहुत पवित्र और ऊंचा स्थान प्राप्त है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ

मेष:- विचारों पर अंकुश रखें। संतो का सान्निध्य प्राप्त होगा। कुसंगति से बचें। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा।

वृषभ:- आप के किए कार्य से लोग प्रभावित होंगे। भय, चिंता व तनाव का कारण रहेगा। जोखिम न लें। चोट-दुर्घटना, चोरी आदि से हानि संभावित है।

मिथुन:- कार्य स्थल पर अकारण तनाव सम्भव है। यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। धनागम होगा। अस्वस्थता रह सकती है।

कर्क:- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज शांत होंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। सम्मान बढ़ेगा। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे।

सिंह:- अपनी आदतों को बदलें। परिजनों का साथ मन को आनंद देगा। हानि से बचें, जोखिम न उठाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या:- अनजाने में हुई गलती परेशान करेगी। व्यवसाय में जोखिम न लें। व्यय वृद्धि होगी। चोरी-चोट-विवाद से हानि संभव है। अपेक्षा न करें। संयम से काम करें। पिता के साथ विवाद सम्भव है।

तुला:- दिन की शुरुआत प्रसन्नता पूर्वक होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। भय-चिंता सताएंगे। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक:- व्यवसाय में विरोधी सक्रिय रहेंगे। दिनचर्या में बदलाव रहेगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में बदलाव से लाभ बढ़ेगा। धन कोष में वृद्धि होगी। माता के स्वास्थय में बदलाव होगा।

धनु:- गृह क्लेश को टालें ।अपने आप को बदलें। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। तीर्थाटन संभव है। धनप्राप्ति होगी। न्याय पक्ष उत्तम है।

मकर:- प्रेम प्रसंग में सफलता के योग हैं। अग्नि-वाहन-मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। कुसंगति हानि पहुंचाएगी, जोखिम न लें। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

कुम्भ:- मानसिक शांति मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। विवेकपूर्ण कार्य लाभ देंगे। प्रतियोगिता में सफल होंगे। वाहन सुख होगा। संतान सुख सम्भव है।

मीन:- धर्मीक अनुष्ठानों में रूचि बढ़ेगी। शत्रु शांत रहेंगे। संपत्ति के कार्यों से लाभ होगा। उन्नति होगी। शारीरिक कष्ट संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। संतान सुख सम्भव है।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1444
मु. मास: जिल्काद-6
अयन: उत्तरायण
ऋ तु: ग्रीष्म
मास: ज्येष्ठ
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार मघा नक्षत्र में यथावश्यक विवाह का शुभ मुहूर्त है। सप्तमी भद्रा संज्ञक शुभ तिथि प्रात: 7-43 बजे तक, तदन्तर अष्टमी जया संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। आज सप्तमी तिथि की वृद्धि हुई है। सप्तमी तिथि में नाचना, गाना, मनोरंजन के कार्य, विवाहादि मांगलिक कार्य, वस्त्र-अलंकार, यात्रा, प्रवेश आदि विषयक कार्य और अष्टमी तिथि में नृत्य, गीत-संगीत, रत्न परीक्षण, वास्तु और विवाह व प्रतिष्ठादिक कार्य करने योग्य हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज प्रात: 7-20 बजे से प्रात: 9-01 बजे तक शुभ, दोपहर 12-24 बजे से सायं 5-28 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-56 बजे से दोपहर 12-51 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त है, जो आवश्यक शुभ कार्यारम्भ के लिए अत्त्युत्तम है।

दिशाशूल: शनिवार को पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज सिंह राशि के चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चन्द्रमा को लाभदायक व शुभप्रद माना गया है।

राहुकाल: प्रात: 9-00 बजे से प्रात: 10-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभ कार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चन्द्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि सिंह राशि में है।

नक्षत्र: मघा "उग्र व अधोमुख" संज्ञक नक्षत्र रात्रि 11-43 बजे तक, तदुपरांत पूर्वा फाल्गुनी भी "उग्र व अधोमुख" संज्ञक नक्षत्र है। मघा गण्डान्त मूल संज्ञक नक्षत्र भी है। मघा नक्षत्र में पैतृक कार्य, वृक्ष-बीजादि रोपण, कुअंा-तालाब व विवाहादि कार्य सिद्ध होते हैं। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में बंधन, कठिन व क्रूर कार्य, कपटता व चित्र सम्बन्धी कार्य करने योग्य हैं।

योग: व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग सायं 7-56 बजे तक, तदन्तर हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

करण: वणिज नामकरण प्रात: 7-43 बजे तक, तदन्तर रात्रि 8-50 बजे तक भद्रा है। इसके बाद पुन: बवादि करण प्रारम्भ हो जाएंगे।

व्रतोत्सव: पं जवाहर लाल नेहरू पुण्य दिवस तथा गंडमूल रात्रि 11-43 बजे तक है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (मी, मू , मे, मो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि सिंह है। सिंह राशि के स्वामी भगवान् सूर्यदेव हैं। इनका जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक धनवान, माता-पिता की सेवा करने वाले, मिलनसार, चतुर, होशियार, साहसी, परिश्रमी, योजनाकार और काम लोलुप भी होते हैं। इनका भाग्योदय लगभग 25 वर्ष की आयु के बाद ही होता है। सिंह राशि वाले जातकों को परिवार में सामंजस्य बना कर चलना चाहिए। क्लेश से बचकर चलें। व्यावसायिक कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगी।

Also Read
View All

अगली खबर