29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

No video available

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह: सर्व ब्राह्मण महासभा ने शस्त्र पूजन दिवस मनाया

जयपुर. सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मनाए प्रदेशभर में मनाए जा रहे परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत बुधवार को लालकोठी जयपुर स्थित सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के कार्यालय पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गब्बर कटारा ने बताया कि समारोह […]

Google source verification

जयपुर. सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से मनाए प्रदेशभर में मनाए जा रहे परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़े के तहत बुधवार को लालकोठी जयपुर स्थित सर्व ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के कार्यालय पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विप्र जनों ने भाग लिया। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गब्बर कटारा ने बताया कि समारोह में सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, जयपुर शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत, प्रदेश संगठन मंत्री पं. श्याम शास्त्री, जयपुर युवा संभाग अध्यक्ष दिनेश शर्मा के सान्निध्य में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर शस्त्र पूजन किया गया।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने सबको सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय की भावना के साथ काम करने शपथ दिलाई। इस मौके पर मिश्रा ने कहा है कि भगवान परशुराम शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता थे। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को शस्त्र और शास्त्र की जानकारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में महासभा के युवा प्रकोष्ठ के प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, सुनील गौड़, अभिषेक गोस्वामी, रीना शर्मा, अंजना शर्मा, रीना शर्मा, सतीश शर्मा, विनोद शर्मा, संतोष शर्मा समेत कई पदाधिकारी थे।