3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवालयों में गूंजें ओम नम:शिवाय के जयकारे

शिवालयों में गूंजें ओम नम:शिवाय के जयकारे

less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan news

बांदकपुर

शिवालयों में गूंजें ओम नम:शिवाय के जयकारे

जयपुर

आज श्रावण कृष्ण द्वादसी सोम-प्रदोष है इसी के साथ अमृतसिद्धि व सर्वार्थ सिद्धि योग का विशेष संयोग भी बन रहा है। शिव मंदिरों में अलसुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी.... शिवालयों में दर्शन तडक़े 4 बजे से ही खुल गए.... श्रद्धालु शिवजी के जलाभिषेक करने के बाद बिल्व पत्र, आक, धतुरा, भांग आदि अर्पित कर रहे हैं... शहर के झारखंड महादेव, ताडकेश्वर महादेव, जंगलेश्वर महादेव, सदाशिव ज्योतिर्लिगेश्वर महादेव, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है..... आज महिलाओं ने वन सोमवार का व्रत रखा है शाम को बाग-बगिचों में जाकर खाना खाएंगी और व्रत खोलेंगी।

सावन के दूसरे सोमवार को शहर में कावड-कलश यात्राएं निकली। गलता स्नान करने के बाद कावड़ में जल लेकर भक्त रवाना हुए। गलता तीर्थ से अलसुबह से ही कावड़ यात्राओं का निकलना शुरू हो गया.... कावड़ यात्रा के साथ महिलाएं कलश लेकर शामिल हुईं। इस बीच हर-हर महादेव, बोल बम ताडक़ बम के जयकारे गूंजते रहे। आज सोम प्रदोष होने से गलता स्नान के लिए लोग अलसुबह से उमड़े। गलता तीर्थ में रात से ही लोग पहुंचना शुरू हो गए। तडक़े गलता स्नान कर कावड में गलता जल लेकर कावडि़ए निकलने शुरू हो गए, गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज ने कई कावड़ यात्राओं के साथ निकली झांकियों की आरती की। कावडि़ए विभिन्न शिवालयों के लिए रवाना हुए। शिव मंदिरों में पहुंचकर कावड जल से शिवजी का जलाभिषेक किया। ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर सहित शहर की कई कॉलोनियों में स्थित शिवालयों के लिए भक्त कावड़ जल लेकर निकले और शिवजी का जलाभिषेक किया।

Story Loader