31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फेसबुक पर दोस्ती और पुलिस अधिकारी ने फिर किया दुष्कर्म

Police Officer Rape : पुलिस मुख्यालय में तैनात एक आरपीएस अधिकारी राजीव के खिलाफ एक 27 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि उप अधीक्षक राजीव राहड़ से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों नें एक दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए।

less than 1 minute read
Google source verification

Police Officer rape his Sister : पुलिस मुख्यालय में तैनात एक आरपीएस अधिकारी राजीव के खिलाफ एक 27 वर्षीय महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया कि उप अधीक्षक राजीव राहड़ से सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों नें एक दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए।

मामला विद्याधर नगर थाने का है। पीड़िता ने बताया है कि आरपीएस अधिकारी उसे घर आने जाने लगा। इसके बाद पद का रूतबा दिखाने लगा। कई बार घर आने जाने लगा। राजीव रहड़ खुद को तलाकशुदा बता प्रेम का प्रस्ताव रख दिया। कुछ दिन बाद उसने दुष्कर्म किया।

महिला ने दिया बच्चे का जन्म
महिला ने बताया कि दुष्कर्म के बाद जुलाई 2022 में एक बच्ची को जन्म दिया है। इस अधिकारी ने खुद को तलाकशुदा बताया था। इतना ही नहीं महिला को सीकर में भाई का अस्पताल होने का झांसा देकर नौकरी लगवाने का भी वादा किया। 10 जनवरी 2021 में पहली बार घर आया था व 18 जनवरी को उसके साथ बलात्कार किया।

40 तोला जेवर भी हड़प लिए
महिला ने पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने सीकर में डायग्नोस्टिक सेंटर में निवेश का झांसा देकर 40 तोला जेवर हड़प लिए। उसके बाद आरोपी ने बातचीत करना बंद कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
राजस्थान पुलिस के एक आरपीएस अधिकारी राजीव के खिलाफ 27 वर्ष की महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है है। इसके साथ ही रेप कर धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किय है।

बयान
एक महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वीरेंद्र कुरील, विद्याधर नगर थानाधिकारी