जयपुर

महाभारत का द्रौपदी चीर हरण और हनुमान जी के संकटमोचन स्वरूप को डांस के जरिए प्रस्तुत किया

-वेंगा बॉयज डांस एकेडेमी की ओर से ब्लेंड-2023 डांस परफॉर्मेंस का रवीन्द्र मंच के मुख्य सभागार में मंचन

2 min read
Jun 26, 2023
महाभारत का द्रौपदी चीर हरण और हनुमान जी के संकटमोचन स्वरूप को डांस के जरिए प्रस्तुत किया

जयपुर। मंच पर महाभारत के सबसे महत्वपूर्ण प्रसंग 'द्रौपदी चीरहरण' को जब डांस फॉर्म में मंच पर प्रस्तुत किया, तो हॉल में बैठी ऑडियंस खुद को इस मार्मिक और द्रौपदी के साहस को दर्शाती दिल छू लेने वाली परफॉर्मेंस देख, ताली बजाने से नहीं रोक सकी। प्रस्तुति में पांचों किरदार लड़कियों ने ही निभाए थे। इस प्रस्तुति के जरिए भारतीय संस्कृति से जुड़े कुछ ऐतिहासिक घटनाओं को डांस और संगीत के रूप में 'ब्लेंड' किया था डांस ग्रुप वेंगा बॉयज ने। रवीन्द्र मंच के मुख्य सभागार में रविवार को ग्रुप की ओर से 'ब्लेंड शो 2023' की प्रस्तुति दी गई।

बच्चों ने परफॉर्मेंस से मोहा मन गणेश वंदना और 'घूमर' डांस से शुरू हुए कार्यक्रम में एक के बाद एक बच्चों की बेहतरीन परफॉर्मेंस हुईं। डांस निर्देशक कौशल एंचारा ने बताया कि कुल 13 परफॉर्मेंस तैयार की गई थीं, जिनके जरिए खास भारत की सनातन संस्कृति और मातृभूमि के प्रति मर-मिटने के जज्बे को दिखाया गया। इन प्रस्तुतियों में 'आदिपुरुष' के गाने 'जय श्री राम', 'काळो कूद पड्यो मेला में', 'सिंघम', 'अपलम चपलम', हिप हॉप, कन्टेम्प्रेरी, बॉलीवुड, जैज और सालसा की प्रस्तुति दी। शो में करीब 150 बच्चों ने हिस्सा लिया।

Published on:
26 Jun 2023 04:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर