5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Cabinet Minister Tikaram Jully ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, देखें वीडियो

न्होंने शपथ दिलाई कि हम न केवल हमारे समुदाय, परिवार दोस्त बल्कि खुद को नशा मुक्त बनाएंगे।

Google source verification

जयपुर

image

Hiren Joshi

Aug 12, 2022

जयपुर. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने बांगड़ स्टेडियम पाली में आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों के 10 हजार विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। मंत्री जूली ने कहा कि देश में युवाओं के बीच नशे की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। इसलिए जरूरी है कि नशे को रोकने के लिए उन्हें जागरूक किया जाए। उन्होंने शपथ दिलाई कि हम न केवल हमारे समुदाय, परिवार दोस्त बल्कि खुद को नशा मुक्त बनाएंगे। यह वचन देते है कि हम अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना है, इसलिए सभी को जागरूक करना जरूरी है। यह हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम इस कार्यक्रम की सफलता में बढ़-चढ़कर भाग लें।
इस मौके पर निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव हरि मोहन मीना ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत अभियान देश के 272 जिलों में 15 अगस्त 2020 को लॉन्च किया गया था। इस मौके पर आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के छात्र-छात्राएं तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़