scriptकेरल-तमिलनाडु में आगे बढ़ा मानसून, राजस्थान में जल्द बदलने वाला है मौसम का मिजाज | Monsoon 2019 Update : Monsoon 2019 in Rajasthan | Patrika News
जयपुर

केरल-तमिलनाडु में आगे बढ़ा मानसून, राजस्थान में जल्द बदलने वाला है मौसम का मिजाज

Monsoon 2019 in Rajasthan : राजस्थान ( Pre Monsoon Rain in Rajasthan ) के उत्तर पूर्व और पश्चिम के कुछ इलाकों में गर्मी का असर थोड़ा कम हो सकता है साथ ही आंधी-बारीश के भी संकेत विभाग ने दिए है…

जयपुरJun 10, 2019 / 09:53 am

dinesh

rain

जयपुर।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून ( Monsoon 2019 ) दक्षिणी अरब सागर, लक्षद्वीप के अधिकांश हिस्सों और केरल और दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। अगले 48 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढऩे के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले तीन दिन में पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय हो जाएगा। अगर मानसून की स्थिति यही रही तो प्रदेश में भी मौसम के मिजाज में जल्द परिवर्तन हो सकता है और प्री-मानसून की बारीश शुरू हो सकती है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में धूलभरी हवा के साथ छितराई बौछारों का दौर शुरू होने के संकेत दिए हैं। जिसके चलते माना जा रहा है कि 12 जून के बाद राजस्थान ( Pre monsoon rain in rajasthan ) के उत्तर पूर्व और पश्चिम के कुछ इलाकों में गर्मी का असर थोड़ा कम हो सकता है साथ ही आंधी बारीश के भी संकेत विभाग ने दिए है।

 

 

वहीं प्रदेश में मानसून पूर्व बारिश का दौर शुरू होने से पहले भीषण गर्मी से आमजन बेहाल है। प्रदेश का उत्तर से लेकर दक्षिण पश्चिमी इलाका लू की चपेट में है वहीं अगले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में गर्मी के तेवर तीखे रहने का अंदेशा मौसम विभाग ने जताया है।

 

24 घंटे में राजधानी जयपुर समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू से लोग बेहाल रहे। दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई वहीं गर्म हवा के थपेड़े देररात तक महसूस हुए। दिन में आसमान से बरसती आग के चलते लोग घरों में दुबके रहे। जयपुर में आज सुबह सात बजे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ । वहीं जयपुर में बीते रविवार को जून के महीने में तीसरी बार अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। रविवार को कोटा, बीकानेर, चूरू और श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ।

 

अगले तीन दिन में पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय होगा मानसून ( Monsoon Rain 2019 )
दक्षिण पश्चिमी मानसून अगले तीन दिन में पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय होने जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून के पूर्वोत्तर राज्यों में सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं और अगले तीन दिन में केरल, तटीय कर्नाटक, दक्षिण कोंकण व गोवा, लक्ष्यद्वीव, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में मानसूनी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो