scriptमुम्बई और अमृतसर की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान | Mumbai and Amritsar flights canceled, passengers upset | Patrika News
जयपुर

मुम्बई और अमृतसर की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

एयरलाइन्स ने दिया संचालन कारणों का हवाला, यात्रियों ने जताई नाराजगी, इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट हुई रद्द, स्पाइस जेट की जयपुर से सुबह 11.15 बजे अमृतसर जाने वाली भी हुई रद्द, कल भी 20 में से 11 विमानों ने भरी थी उड़ान

जयपुरMay 30, 2020 / 02:31 pm

MOHIT SHARMA

Mumbai and Amritsar flights canceled, passengers upset

मुम्बई और अमृतसर की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

जयपुर। घरेलू उड़ानों को शुरू हुई आज छठा दिन है, लेकिन हवाई सेवाओं का संचालन अभी सही नहीं हो पा रहा है। रोजाना 8—9 फ्लाइट रद्द हो रही हैं। आज सुबह भी जयपुर से मुम्बई और अमृतसर जाने वाली दो फ्लाइट रद्द हो गई। एयरलाईन्स कंपनी यात्रियों को कारण भी नहीं बता रही हैं, सिर्फ ऑपरेशन रीजन्स बता रही हैं, इससे यात्री परेशान हैं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर कोई जवाब तक नहीं मिल रहा है।

इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट आज रद्द कर दी गई। यह फ्लाइट 6ई—218 जयपुर से सुबह 6.45 बजे मुंबई जाती फ्लाइट है। इसी तरह जयपुर से अमृतसर जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट एसजी-3522/3521 भी आज रद्द कर दी गई। यह जयपुर से सुबह 11.15 बजे अमृतसर जाती है और वापसी में अमृतसर से रात 8 बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरकर 9.05 बजे जयपुर आती है।
नहीं बढ़ रहा यात्रीभार
एयरपोर्ट पर यात्रीभार नहीं बढ़ने की वजह से भी एयरलाईन्स कंपनियां विमानों का संचालन रद्द कर रही हैं। यात्री टिकट होने के बाद भी यात्रा नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है यात्रियों के क्वारंटीन किए जाने को लेकर। इसलिए अभी अधिकांश लोग यात्रा करना उचित नहीं समझ रहे हैं। कल शुक्रवार को भी 20 में से मात्र 11 उड़ानों का ही संचालन हुआ।

Home / Jaipur / मुम्बई और अमृतसर की फ्लाइट रद्द, यात्री परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो