scriptकार्यालय से 2 साल से अधिक पुरानी फाइलें रिकॉर्ड में होगी जमा, रेड स्पाॅट होंगे साफ | Nagar Nigam Jaipur Commissioner Rukmani Riar inspection | Patrika News
जयपुर

कार्यालय से 2 साल से अधिक पुरानी फाइलें रिकॉर्ड में होगी जमा, रेड स्पाॅट होंगे साफ

Nagar Nigam Jaipur: नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में 2 साल से अधिक पुरानी फाइले रिकॉर्ड शाखा में जमा होगी। जबकि कार्यालय से अनुपयोगी सामान हटेगा। वहीं निगम मुख्यालय में डिस्पोजल गिलास का उपयोग नहीं होगा।

जयपुरFeb 05, 2024 / 06:04 pm

Girraj Sharma

कार्यालय से 2 साल से अधिक पुरानी फाइलें रिकॉर्ड में होगी जमा, रेड स्पाॅट होंगे साफ

कार्यालय से 2 साल से अधिक पुरानी फाइलें रिकॉर्ड में होगी जमा, रेड स्पाॅट होंगे साफ

जयपुर। नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में 2 साल से अधिक पुरानी फाइले रिकॉर्ड शाखा में जमा होगी। जबकि कार्यालय से अनुपयोगी सामान हटेगा। वहीं निगम मुख्यालय में डिस्पोजल गिलास का उपयोग नहीं होगा। ये निर्देश आज ग्रेटर नगर निगम आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने दिए।

आयुक्त ने आज नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह—जगह बिखरा मिला रिकॉर्ड को देख नाराजगी जताई, वहीं 2 साल से अधिक पुराने रिकॉर्ड को रिकॉर्ड शाखा में जमा करवाने के निर्देश दिए। कार्यालय से अनुपयोगी सामान को हटाने के भी निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों को सुबह 9.30 बजे आने के लिए पाबंद किया।

एक घंटा निगम मुख्यालय का दौरा
आयुक्त रूकमणि रियाड़ ने सुबह 9.30 बजे ग्रेटर निगम मुख्यालय पहुंचते ही विभिन्न शाखाओं का दौरा करने निकली। उन्होंने करीब एक घंटा निगम मुख्यालय का दौरा किया। इस दौरान शाखाओं में पड़े कबाड़ को डिस्पोज करने के निर्देश दिए। 2 साल से अधिक पुरानी फाईलें रिकाॅर्ड शाखा में रखने के साथ जगह-जगह लगे पोस्टर, बैनर, लिस्ट आदि को हटाने के निर्देश दिए। जिस दीवारों पर सीलन आ रही है, उन पर पेन्ट करने के निर्देश दिए।

डिस्पोजल गिलास का उपयोग नहीं
आयुक्त ने शाखाओं में रखी खराब कुर्सियों, अलमारियों, खराब कुलरों को हटवाने के साथ सीढ़ियों की भी सफाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जगह-जगह पाए गए रेड स्पाॅट (गुटखा, पान, जर्दा आदि के पीक को थूकने से बने निशान) को भी साफ करने के निर्देश दिए। पट्टा शाखा में रखे रिकाॅर्ड को कम्प्यूटर के माध्यम से स्केनिंग करवाने, सभी शौचालयों की साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही किसी भी शाखा में डिस्पोजल गिलास का उपयोग नहीं हो, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Hindi News/ Jaipur / कार्यालय से 2 साल से अधिक पुरानी फाइलें रिकॉर्ड में होगी जमा, रेड स्पाॅट होंगे साफ

ट्रेंडिंग वीडियो