scriptनौ तपा कल से शुरू.. अगले नौ दिन तक प्रदेशभर में झुलसाती गर्मी की आशंका | nautapa-start-from-25-may Fear of severe heat across state | Patrika News
जयपुर

नौ तपा कल से शुरू.. अगले नौ दिन तक प्रदेशभर में झुलसाती गर्मी की आशंका

बीते 24 घंटे में चूरू व कोटा में सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड हुआ।
 
 

जयपुरMay 24, 2019 / 12:01 pm

abdul bari

जयपुर।
उत्तरी राज्यों की ओर खिसके चक्रवाती तंत्र के साथ ही अब प्रदेश में ( Rajasthan Weather Alert ) आगामी दिनों में झुलसाती गर्मी महसूस हो सकती है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने लगा है। हालांकि, उत्तर पूर्वी जिलों में अब भी बादलों की आवाजाही के साथ धूलभरी हवाएं चलने का अनुमान मौसम विज्ञान केंद्र ने जताया है। जिसके चलते दक्षिण पश्चिमी जिलों में अगले दो तीन दिन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने और बादल छंटने व धूप की तपिश बढ़ने पर झुलसाती गर्मी का असर रहने की संभावना है।
शनिवार से नौ तपा भी शुरू हो रहा है और कल से अगले नौ दिनों तक प्रदेशभर में भीषण गर्मी का दौर चलने की संभावना है। हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने व दोपहर बाद रोजाना बदलते मौसम के मिजाज से गर्मी के तेवर फिलहाल नरम पड़ रहे हैं। लेकिन पश्चिमी इलाकों में सक्रिय चक्रवाती तंत्र उत्तर पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ने पर प्रदेश में आगामी दिनों में पश्चिम से आने वाली सतही गर्म हवा से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने व लू का दौर शुरू होने की आशंका है। बीते 24 घंटे में चूरू व कोटा में सर्वाधिक 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रेकॉर्ड हुआ।
Nagaur Chunav Parinam 2019: बीजेपी को मिला हनुमान बेनीवाल का साथ, कई सीटों पर बढ़ा जीत का अंतर

राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज हुआ। हालांकि बीती शाम से शहर में घने बादलों की आवाजाही रही और बारिश होने के आसार बने। लेकिन मेघ बिन बरसे ही शहर से दूर हो गए। आज सुबह छह बजे शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में आज तेज रफ्तार से धूलभरी हवा चलने और दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहने की संभावना है।

Home / Jaipur / नौ तपा कल से शुरू.. अगले नौ दिन तक प्रदेशभर में झुलसाती गर्मी की आशंका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो