scriptनव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र जयपुर पहुंचे, 9 सितंबर को लेंगे पद की शपथ | Newly appointed Governor Kalraj Mishra reaches Jaipur | Patrika News
जयपुर

नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र जयपुर पहुंचे, 9 सितंबर को लेंगे पद की शपथ

राजस्थान के नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार शाम पांच बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास ने पुष्प देकर उनकी अगवानी की।

जयपुरSep 08, 2019 / 06:58 pm

firoz shaifi

kalraj mishra

kalraj mishra

जयपुर। राजस्थान के नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार शाम पांच बजे विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी, कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्य मंत्री ममता भूपेश, विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी, महापौर विष्णु लाटा, मुख्य सचिव डीबी गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प देकर उनकी अगवानी की।
इसके बाद स्टेट हैंगर पर ही नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद राज्यपाल राजभवन के लिए रवाना हो गए, वे रात्रि विश्राम राजभवन में ही करेंगे। कलराज मिश्र को सोमवार 9 सितंबर को सोमवार दोपहर राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि प्रदेश के निर्वतमान राज्यपाल कल्याण सिंह शनिवार को विदा हुए थे।

राज्यपाल कलराज मिश्र के शपथ ग्रहण समारोह में कई खास मेहमान भी शामिल होंगे। मिश्र के गृह जिले उत्तर प्रदेश के देवरिया और दिल्ली से कई मेहमान शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे। देवरिया से कलराज मिश्र के परिजन और उनके रिश्तेदार भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।
कलराज मिश्र भाजपा का बड़ा चेहरा रहें हैं, इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल थे। मिश्र ने मई 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ा था, जिसके बाद उन्हें हिमाचल का राज्यपाल बनाया गया था। वे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री थे।

Home / Jaipur / नव नियुक्त राज्यपाल कलराज मिश्र जयपुर पहुंचे, 9 सितंबर को लेंगे पद की शपथ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो