scriptकच्ची बस्तियों में ‘आवाज’ अभियान का आगाज | Nirbhya squad team started Awaz Companion at Slum area | Patrika News
जयपुर

कच्ची बस्तियों में ‘आवाज’ अभियान का आगाज

निर्भया स्क्वॉयड टीम ने बालिकाओं को पहनाएं मास्क

जयपुरOct 17, 2020 / 07:25 pm

SAVITA VYAS

कच्ची बस्तियों में 'आवाज' अभियान का आगाज

कच्ची बस्तियों में ‘आवाज’ अभियान का आगाज

जयपुर। पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉयड टीम ने हरमाड़ा थाना क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में विशेष अभियान ‘आवाज’ के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर महिला कानूनों के बारे में जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉयड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
अभियान के तहत महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में सजग करने के साथ ही बालकों एवं युवाओं में नारी के प्रति सम्मान की भावना जागृत की जा रही है।
पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, इन अपराधों के दुष्परिणाम एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि नारी को शक्तिशाली बनाना है। नारी का हर जगह सम्मान हो, इसके लिए निर्भया टीम ने कच्ची बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया गया। साथ ही निर्भया टीम ने पट्टिकाओं के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में निर्भया टीम ने सायरन की आवाज के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला। टीम ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकीन, सैनेटाइजर एवं मास्क भी वितरित किए।

Home / Jaipur / कच्ची बस्तियों में ‘आवाज’ अभियान का आगाज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो