हर्षित जैन
जयपुर। युवाओं में टू व्हीलर एडवेंचर ट्रिप का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। पहले जहां युवा हिल स्टेशनों की ओर रुख करते थे, वहीं अब धार्मिक स्थलों की ओर हर महीने युवा बाइक से सैर-सपाटे के लिए समूहों में यात्रा कर रहे हैं। बाइक से युवा, द्वादश ज्योतिर्लिंग के अलावा काठमांडू पशुपतिनाथ मंदिर, वृंदावन, मथुरा, उज्जैन, नाथद्वारा की यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।