आपके लिए वर्ष 2021 में खासी अनुकूलता रह सकती है। आर्थिक रूप से अच्छा वर्ष है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। करियर के लिए शुरुआत में कुछ संभल कर रहने की आवश्यकता है। बिजनेस के लिए इस बार लगातार यात्रा संभव है। परिजनों के साथ संबंधों को लेकर विशेष ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य को लेकर भी खास सावधानी रखें। लाइफ पार्टनर या लवमेट से अच्छा तालमेल बना रह सकता है।
आर्थिक रूप से वर्ष की शुरुआत में कुछ ढीलापन रह सकता है पर बाद में मजबूती आएगी। बिजनेस में खासी बढ़ोत्तरी हो सकती है। प्राइवेट नौकरी वाले करियर को लेकर कुछ निश्चिन्तता अनुभव कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य कुछ चिंता करवा सकता है। रोमांस के लिए 2021 बेहतर है पर दिल को ठेस भी लग सकती है। अविवाहितों के विवाह होंगे। लाइफ पार्टनर या लवमेट का व्यवहार अच्छा बना रहेगा। पार्टनर से सामंजस्य बढ़ेगा।
आपका भाग्य बहुत हद तक साथ दे सकता है। व्यापार—व्यवसाय में इच्छित परिणाम मिल सकता है। करियर में उल्लेखनीय प्रगति होगी। लंबे समय से प्राइवेट नौकरी में लगे लोगों को इस साल खासी सफलता मिल सकती है। परिवार में कोई विशिष्ट मांगलिक आयोजन हो सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कोई खास यात्रा हो सकती है।
इस साल मेहनत का परिणाम मनचाहा मिलेगा। व्यापारिक प्रतिस्पर्द्धा में आपकी जीत हो सकती है पर कामकाज के लिए बार—बार यात्रा करनी पड सकती है। करियर में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है जिससे तेजी से उन्नति होगी। परिजनों से विशेष अनुकूलता रह सकती है। परिवार, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र के लिए नया साल कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।
वर्ष 2021 में परिश्रम का पूरा परिणाम मिल सकता है। करियर के लिए स्थान-परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। उपभोक्ताओं के साथ तालमेल अच्छा रखने पर खासा लाभ मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी में परिस्थितियां खासी सुखद रह सकती हैं। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर या लवमेट से लगाव में कमी आ सकती है।
नए वर्ष में आमोद-प्रमोद की प्रधानता रहेगी। बिजनेस में अटके काम पूरे होंगे, प्रगति के योग भी हैं। प्राइवेट नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है और वेतन में भी बढौत्तरी होगी। करियर में मित्रों का सहयोग खासी सफलता दिला सकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ उलझ सकता है। लवमेट से संबंध शादी का सुखद रूप ले सकता है। लाइफ पार्टनर के लिए इस साल खासा खर्च करना पड़ सकता है।
वर्ष 2021 में आप भविष्य की बुनियाद बना सकते हैं। मेहनत करेंगे तो इच्छित परिणाम की प्राप्ति जरूर होगी। कारोबार में मुनाफे में कुछ कमी रह सकती है। व्यापारिक निवेश के लिए किसी निकट परिजन से आर्थिक सहयोग ले सकते हैं। नौकरी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम संबंध में जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकते हैं, इससे बचें। दांपत्य सुख में कुछ व्यवधान आ सकता है।
नए साल में सफलता के अनेक अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। करियर के सफलता के लिए संघर्षो से उलझना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी में माहौल तुलनात्मक रूप से आपके पक्ष में रह सकता है हालांकि स्थान-परिवर्तन हो सकता है। लाइफ पार्टनर से तालमेल अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए पर्याप्त सहयोग का भाव बना रहेगा। पार्टनर के साथ लंबी यात्रा कर सकते हैं।
वर्ष 2021 में भाग्य पूरी तरह मेहरबान रह सकता है। व्यवसाय में बड़े सौदे या डील संबंधी निर्णय अकेले न करें। करियर में दोस्तों के सहयोग से कोई काम तेजी से आगे बढ़ सकता है। प्राइवेट नौकरी में पदौन्नति और वेतन के मामलों में धीरज रखना होगा। संतान से संबंधित कोई चिंता दूर हो सकती है। इस साल लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कई बार छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं।