4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन की छूट का अपराधियों ने जमकर उठाया फायदा

जयपुर कमिश्नरेट के हालात: दोगुनी हो गईं वारदात, लॉकडाउन में दोगुनी हुई हत्याएं घटे अन्य अपराध

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Abrar Ahmad

Jun 06, 2020

4_2.jpg

demo image

जयपुर. जयपुर कमिश्नरेट में लॉकडाउन के दौरान हत्याएं दो गुना बढ़ गई, वहीं अन्य अपराध में कमी आई है। लेकिन लॉकडाउन खुलने के बाद आपराधिक वारदात भी दो गुना बढ़ गई। जयपुर कमिश्नरेट पुलिस के जारी आपराधिक आंकड़़ों में इसका खुलासा हुआ है। वर्ष 2019 में मई माह में जहां 5 हत्याएं हुईं, वहीं इस वर्ष मई में 10 हत्याएं हुई हैं। वहीं इसी वर्ष लॉकडाउन के दौरान अप्रेल में कुल 307 आपराधिक वारदात हुई, जो लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ मई में 618 तक पहुंच गई। लॉकडाउन में आने-जाने पर पर पाबंदी होने और लोगों के घरों में रहने के कारण चोरी की वारदात में काफी कमी आई है।पांच में यह रहे अपराध के नतीजेजयपुर कमिश्नरेट में वर्ष 2019 में जनवरी से मई तक कुल 13156 आपराधिक वारदात हुई। जबकि इस वर्ष जनवरी से मई के दौरान लॉक डाउन अवधि सहित 6738 वारदात दर्ज की गई हैं। लॉकडाउन में छूट मिलने के साथ पुन: आपराधिक वारदात का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग