14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक लाख नामांकनकर्ताओं पर रहेगी 50 लाख सदस्य बनाने की जिम्मेदारी

राज्य में अगले साल 2023 में होने वाले चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने जमीन पकड़ मजबूत करने को लेकर सदस्यता अभियान पर फोकस किया है। पार्टी का दावा है कि प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाएंगे। सदस्य बनाने के लिए नामांकन कर्ताओं में 50 फीसदी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इसके लिए डिजीटल सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी के. राजू ने गुरुवार को पीसीसी मुख्यालय में तैयारियों की समीक्षा की।

2 min read
Google source verification
एक लाख नामांकनकर्ताओं पर रहेगी 50 लाख सदस्य बनाने की जिम्मेदारी

pcc jaipur

जयपुर।
कांग्रेस प्रदेश में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक लाख नामांकनकर्ता बना रही है। इसमें 50 फीसदी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस इस सदस्यता अभियान में उन विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा फोकस कर रही है, जहां पार्टी लगातार चुनाव हारती आ रही है। ऐसी करीब 52 सीटें बताई जा रही हैं। इनके अलावा एससी-एसटी की रिजर्व सीटों पर भी नजर हैं। सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा।


इसको लेकर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर एआईसीसी के डिजीटल सदस्यता अभियान के प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कॉर्डिनेटर तथा प्रदेश कांग्रेस के अनूसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें ली। इस दौरान सांसद नीरज डांगी, पीसीसी सचिव जसवंत गुर्जर, डाटा एनालिटिक्स विभाग के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर विशाल मीणा व संभाग प्रभारियों में नरेश चौधरी व अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन आबिद कागजी सहित कई पदािधकारी मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सदस्यता अभियान पर विशेष फोकस कर रही है। इसके लिए प्रदेश के 52 हजार बूथों पर दो-दो नामांकनकर्ता (एनरोलर) नियुक्त किए जा रहे हैं। इन्हें 7 फरवरी तक नामांकन को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। बताया जा रहा है कि हर बूथ पर नियुक्त किए जाने वाले दो-दो नामांकनकर्ताओं में एक महिला सदस्य होंगी।

सदस्य बनने के लिए लाइव फोटो करना होगा अपडेट
डिजीटल सदस्यता अभियान में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा की कोई भी फर्जी सदस्य नहीं बने। इसके लिए लाइव फोटो अपडेट करना होगा। बताया जा रहा है कि जब सदस्यत अपना फॉर्म भरेगा तो उसे अपना लाइव फोटो अपलोड करने के बाद ही प्रक्रिया पूरी होगी। इसी प्रकार ऑनलाइन सदस्यता अभियान के तहत सदस्यत जो अपना पहचान पत्र देगा उसे चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिलान किया जाएगा। जिससे कि पार्टी का कोई र्फजी सदस्य नहीं बन सके।