
जयपुर। प्याज की बढ़ी कीमतों ( Onion price ) के बीच नए साल में शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। डेढ़ माह पहले प्याज के थोक दाम आसमान पर थे। अब वह धीरे-धीरे कम होते हुए दिख रहे हैं। बीते 15 दिनों में प्याज के थोक दाम 20 रुपए प्रतिकिलो तक कम ( Onion Prices Down ) हुए हैं। मिस्त्र, तुर्की और अफगानिस्तान से आयातित प्याज भी शहर में आ रहा है। यह प्याज 10 टन के आसपास मुंबई के रास्ते मुहाना तक पहुंच रहा है। इसके थोक दाम 40 से 45 रुपए प्रतिकिलो तक हैं।
आलू प्याज थोक विक्रेता संघ मुहाना मंडी अध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने बताया कि मंडी में प्याज की अच्छी आवक आ रही है। यहां रोजाना 300 टन से ज्यादा प्याज राजस्थान समेत विभिन्न राज्यों से आ रहा है। खुदरा व्यापारियों को भी ग्राहकों से मनमाने दाम नहीं वसूलने चाहिए, ताकि वह भ्रमित न हो। व्यापारी ललित सुराणा ने बताया कि आगामी दिनों में अच्छी फसल के कारण प्याज की कीमतें कम होगी।
गुजरात, नासिक से नए प्याज की आवक शुरू
गुरुवार को थोक प्याज की कीमत 45 रुपए प्रतिकिलो तक रही। नासिक, भावनगर और गुजरात का नया माल आना शुरू हो चुका है। इसके अलावा अलवर, झालावाड़, नीमच, सवाईमाधोपुर, कोटा से प्याज की बढिय़ा आवक भी हो रही है। जयपुर फल सब्जी थोक विक्रेता संघ मुहाना र्टिर्मनल मार्केट के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि आगामी दिनों में जोधपुर, शेखावाटी सहित आसपास के जिलों में प्याज की फसल तैयार हो चुकी है। यहों से जल्द मंडी में प्याज बिकने के लिए पहुंंचेगा। लालकोठी मंडी में विक्रेता फारख का कहना है कि पहले से धीरे-धीरे बिक्री बढ़ रही है। रोजाना 300 किलो से ज्यादा प्याज बिक्री हो रही है। यूपी, हरियाणा से आने वाला आलू 11 से 15 रुपए प्रतिकिलो तक आ रहा है।
यह है कीमत
35 तुर्की, अफगानिस्तान का पीला प्याज
40 से 45 झालावाड़ लाल प्याज
45 से 50 नासिक और महाराष्ट्र का लाल प्याज
(कीमत प्रतिकिलो में)
Updated on:
03 Jan 2020 08:37 am
Published on:
03 Jan 2020 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
