3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतं जलम् अभियान में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द, हनुमानजी के कुंड में श्रमदान करने पहुंचे मुस्लिम

लोग बोले- अभियान के माध्यम से प्राचीन जल स्त्रोतों की हो रही कायापलट

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Abdul Bari

May 21, 2022

अमृतं जलम् अभियान में दिखा सांप्रदायिक सौहार्द, हनुमानजी के कुंड में श्रमदान करने पहुंचे मुस्लिम

जयपुर. पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान में शनिवार को सामप्रदायिक सौहार्द देखने को मिला। यहां खोह नागोरियान स्थित हनुमानजी के कुंड में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे और मंदिर परिसर में स्थित कुंड की सफाई शुरू की। बीते कई सालों से बदहाल पड़े इस कुंड में कचरा, गंदगी, खरपतवार और झाडियां मौजूद थीं। जिसे श्रमदानियों ने बाहर निकाला। इस दौरान नारे लगाकर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।

मंदिर के संत गणेश महाराज ने कहा कि लम्बे समय से उपेक्षित इस कुंड की पत्रिका ने ही सुध ली है और श्रमदान करवाया है। स्थानीय समाजसेवी रईस मौलाना ने कहा कि इस्लाम में भी जल संरक्षण की हिदायत दी गई है। अधिवक्ता अब्दुल हकीम ने कहा कि केवल पत्रिका ही वो अखबार है जो पत्रकारिता के साथ सरोकार के कामों को भी अंजाम देता है। हाजी जाकिर ने कहा कि पत्रिका के इस अभियान ने प्राचीन जल स्त्रोतों के संरक्षण की ओर सभी का ध्यान आकृषित किया है।

अभियान के माध्यम से प्राचीन जल स्त्रोतों की हो रही कायापलट

पार्षद छोटूराम मीणा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से जल संरक्षण का काम तो हो ही रहा है, साथ ही विभिन्न धर्म और विचारधारा के लोग एक जाजम पर आ गए हैं। सलीम खान ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से प्राचीन जल स्त्रोतों की कायापलट हो रही है।

कार्यक्रम में ऑल राजस्थान नागौरी वेलफेयर सोसायटी के अकील अहमद, अनीस भाटी, सईद खान, अखिल भारतीय मीणा संघ के रामफूल मीणा व कानाराम मीणा, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंयसेवक टीम लीडर अमोलक बैरवा, गरीमा शर्मा, वंदना शर्मा, पूजा यादव, लक्ष्य शर्मा, नवीन दाधीच, दर्शी शर्मा, दीनदयाल महावर, अर्पित शर्मा, साथ ही जय भारत जन चेतना मंच के अध्यक्ष विक्रम सिंह तंवर, तालकटोरा एवं कदम्ब कुण्ड विकास समिति के अध्यक्ष मनीष सोनी, सूरज शर्मा, केसरलाल टांक, मकबूल अहमद खान भी मौजूद रहे।

ये भी बने अभियान का हिस्साा

इस दौरान दीपक धीर, रामरतन शर्मा, गोविंदलाल भार्गव, जहीर खान, उमरदीन खान, नयुम खां, लतीफ खां, अकील मौलाना समेत अन्य लोग भी अभियान का हिस्सा बने।

Story Loader