scriptसिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागा निगम, अब सब्जी मंडियों के बाहर मिलेगा कपड़े का थैला | Patrika Campaign expose on single use plastic in rajasthan | Patrika News
जयपुर

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागा निगम, अब सब्जी मंडियों के बाहर मिलेगा कपड़े का थैला

Patrika Campaign : सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए हैरिटेज नगर निगम ने अब सब्जी मंडियों पर फोकस कर दिया है। निगम प्रशासन जल्द ही शहर की सब्जी मंडियों पर ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग लगाएगा।
 

जयपुरMar 26, 2023 / 01:40 pm

Girraj Sharma

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागा निगम, अब सब्जी मंडियों के बाहर मिलेगा कपड़े का थैला

सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागा निगम, अब सब्जी मंडियों के बाहर मिलेगा कपड़े का थैला

जयपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए हैरिटेज नगर निगम ने अब सब्जी मंडियों पर फोकस कर दिया है। निगम प्रशासन जल्द ही शहर की सब्जी मंडियों पर ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग लगाएगा। ये मशीन लगाने के साथ वहां गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। इससे सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी रोक लगने की उम्मीद है।

हैरिटेज नगर निगम ने शहर के बाजारों में पॉलीथिन का उपयोग रोकने के लिए ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग लगाना शुरू किया है। इसकी शुरुआत बड़ी चौपड़ पर पुरोहितजी का कटला के बाहर से की गई। अब निगम प्रशासन ऐसी मशीने सब्जी मंडियों पर लगाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। नगर निगम स्वास्थ्य उपायुक्त आशीष कुमार ने बताया कि पॉलीथिन पर प्रभावी रोकथाम के लिए निगम की ओर से सब्जी मंडियों पर एक—दो दिन में ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग लगाई जाएंगी। ये मशीनें जौहरी बाजार फल मंडी के बाहर व संजय बाजार सब्जी मंडी लगाई जाएगी। इसके साथ ही जनता बाजार कंवर नगर सब्जी मंडी के बाहर के अलावा आमेर में गांधी चौक और श्याम नगर सब्जी मंडी पर ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग मशीन लगाई जा रही है। इससे वहां सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

 

यह भी पढ़े : न जनता जागरूक, न दुकानदार, मॉनिटरिंग करने वाला कोई नहीं

10 का सिक्का डालो और कपड़े का थैला पाओे
ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग मशीन में 10 रुपए का सिक्का डालने पर कपड़े का थैल निकलता है। 1, 2, 5 रू. के सिक्के मिलाकर कुल 10 रुपए के सिक्के या 10 रुपए का एक सिक्का मशीन में डालने पर थैला निकलेगा।

 

यह भी पढ़े : ये कैसी पाबंदी, बाजार से घर तक खुलेआम पॉलीथिन का उपयोग

पॉलीथीन व प्लास्टिक से मिलेगी निजात
महापौर मुनेश गुर्जर ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन पर प्रभावी रोक के लिए पूरी तैयारी कर ली है। अब सब्जी मंडियों पर फोकस है, जहां पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग मशीनें चगाई जा रही है। वहीं मंडियों में गार्ड भी नियुक्त किए जाएंगे, जो पॉलीथिन पर मॉनिटरिंग करेंगे। इससे पॉलीथीन व प्लास्टिक से निजात मिलेगी। वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए काफी मददगार साबित होगी।

 

यह भी पढ़े : सिंगल यूज प्लास्टिक पर ये कैसा दिखावा, शहरी सरकार मौन, नतीजा सिफर

पत्रिका मुहिम के बाद जागा निगम
सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन के खुलेआम उपयोग के खिलाफ ‘पत्रिका’ ने अभियान शुरू किया और राजधानी में धड़ल्ले से हो रहे सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन की सच्चाई ग्राउंड रिपोर्ट के माध्यम उजागर की गई। इसमें शहर की बड़ी सब्जी मंडियों में ही 400 टन से अधिक पॉलीथिन का उपयोग होने का खुलासा किया गया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन जागा और अब शहर की सब्जी मंडियों पर पॉलीथिन पर रोक लगाने और लोगों को कपड़े के थैले उपलब्ध कराने के लिए ऑटोमेटिक क्लॉथ कैरी बेग वैडिंग मशीनें लगाई जा रही है। निगम प्रशासन की मानें तो इसके बाद निगम सख्ती करेगा।

https://youtu.be/HDtFi526B50

Home / Jaipur / सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जागा निगम, अब सब्जी मंडियों के बाहर मिलेगा कपड़े का थैला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो