31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठगों को दिखाया ठेंगा: निजी जानकारी साइबर क्राइम में काम आने का दिखाया डर… डिगे नहीं, पत्रिका का जताया आभार

Patrika Raksha Kavach Campaign: युवक के अनुसार वह और उसका परिवार पत्रिका की ओर से प्रकाशित आर्टिकल देखकर जागरूक नहीं होते तो वे भी घबरा जाते और साइबर ठगों के जाल में फंस जाते।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 17 Jan 2025, 9:49 AM IST

Patrika Raksha Kavach Abhiyan: लोगों में बढ़ती जागरूकता के बाद जालसाज अलग-अलग तरीकों से साइबर ठगी की कोशिश कर रहे हैं। इसी तरह का एक मामला गुरुवार सुबह सामने आया। ठग ने फोन कर स्वयं को एंटी साइबर क्राइम सेल से होना बताते हुए कहा कि आपकी निजी जानकारियां साइबर ठगी में काम आ रही हैं। आप पर कार्रवाई की जाएगी।
सोडाला निवासी युवक ने बताया कि उसके मोबाइल पर 91 186-6258972 से एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपके पर्सनल क्रेडेंशियल साइबर क्राइम में काम आ रहे है। आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पूरी जानकारी के लिए 9 नंबर प्रेस करें। युवक ने बताया कि वह पत्रिका की खबरों को लगातार पढ़ रहा था। युवक के अनुसार वह और उसका परिवार पत्रिका की ओर से प्रकाशित आर्टिकल देखकर जागरूक नहीं होते तो वे भी घबरा जाते और साइबर ठगों के जाल में फंस जाते। साइबर ठग ने उन्हें बताया तो उन्होंने उसका जवाब देने के बजाय किसी तरह का रेस्पॉन्स नहीं किया।.


यह भी पढ़ें : सावधान: विभाग ने शिक्षकों को किया अलर्ट, अब साइबर ठगों के निशाने पर आ रहे हैं शिक्षक, घोटाले का डर दिखाकर ऐसे देते हैं धमकी

दो-तीन बार कॉल कर बाद ठग ने कॉल बंद कर दी। युवक ने पत्रिका का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान से लोग ठगी के शिकार होने से बच रहे हैं। वहीं साइबर ठगों के हौसले भी पस्त पड़ते जा रहे हैं।