31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावधान: विभाग ने शिक्षकों को किया अलर्ट, अब साइबर ठगों के निशाने पर आ रहे हैं शिक्षक, घोटाले का डर दिखाकर ऐसे देते हैं धमकी

Patrika Raksha Kavach: मुख्य ब्लॉक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों को अलर्ट कर दिया है। अब साइबर ठगों के निशाने पर शिक्षक आ रहे हैं। ठग उन्हें घोटाले का डर दिखाकर निलंबित करने की धमकी देते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 17 Dec 2024, 9:52 AM IST

school holiday rajasthan

प्रतीकात्मक तस्वीर

Raksha Kavach Abhiyan: हाड़ोती के रावतभाटा भैंसरोडगढ़ ब्लॉक में इन दिनों शिक्षक साइबर ठगों के निशाने पर हैं। स्कूल में घोटाले का डर दिखाकर उन्हें निलंबित करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की गई है। शिक्षकों की सूझबूझ से साइबर अपराधी अभी तक अपनी मंशा में कामयाब नही हो सके। अलग अलग मोबाइल नंबर से दीपुरा, धुंआधोप, दरीबा सहित अन्य राजकीय विद्यालयों के प्रिंसिपल को फर्जी कॉल आए। फर्जी कॉलर ने धमकाते हुए कहा कि वह राज्य शिक्षा केन्द्र जयपुर से बोल रहा है। उसने स्कूल बजट राशि में गड़बड़ी की शिकायत प्राप्त होने का हवाला देकर सस्पेंड करने की धमकी दी। उसने ये भी कहा कि अगर उन्हें सस्पेंड नहीं होना है तो तुरंत जयपुर आएं या अभी डिजिटल पेमेंट से उसके खाते में रुपए ट्रांसफर कर दें। नहीं तो इसके बाद निलंबन के आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इस दौरान फर्जी कॉलर ने 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपए की मांग शिक्षकों से की।

तहसील के दीपपुरा के स्वामी विवेकानंद के प्रिंसिपल अर्जुन सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे उनके पास भी इसी तरह का फ्रॉड कॉल आया।

मगर कुछ देर बात करने के बाद ही फ्रॉड कॉलर समझ गया कि यहां अपनी दाल नहीं गलेगी और कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इधर प्रधानाध्यापिका रेखा सोलंकी ने बताया कि उनके पास दोपहर 12 बजे कॉल आया और ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसफर करने की मांग की गई। जागरूक प्रिंसिपल ने समस्त शिक्षा विभाग के कर्मचारियों से सतर्क और सावधानी बरतने की अपील की।

यह भी पढ़ें : सरकार से स्कॉलरशिप के लिए तीन बैंकों में खुलवाए खाते, फिर BA स्टूडेंट के खाते से हुआ करोड़ों का ट्रांसक्शन, जानें क्या है पूरा मामला

सभी शिक्षकों को अलर्ट किया

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजबीरी देवी ने बताया कि इस तरह ठगी करने की कोशिश का एक नहीं बल्कि कई मामले संज्ञान में आए हैं। विभाग ने सोशल मीडिया ग्रुप में फर्जी कॉल की सूचना डालकर सभी शिक्षकों को अलर्ट कर दिया।

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ना ही अपने खाते से जुड़ी जानकारी किसी को शेयर करें। जब भी किसी के साथ ठगी हो जाए तो 1930 पर कॉल कर तुरंत शिकायत दर्ज करवाए।

भगवत सिंह हिंगड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

यह भी पढ़ें : बड़ी गड़बड़ी: 33 में से 32 प्रश्न पिछले साल के, कॉपी पेस्ट कर दिया पेपर!