Rajasthan News: राज्य स्तर पर हो रही कक्षा 9 से 12 की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। परीक्षा में शनिवार को हुई कक्षा 12 की आजादी के बाद का स्वर्णिम भारत विषय की परीक्षा में कुल 33 में से 32 प्रश्न पिछले साल उदयपुर और हनुमानगढ़ की जिला समान परीक्षा के पेपर से हूबहू पूछ लिए गए। वहीं, सोमवार को हुई कक्षा 9 की स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा परीक्षा का पेपर भी केवल हिंदी भाषा में ही छपा मिला। जिससे अंग्रेजी माध्यम विद्यार्थियों को उसे हल करने में खासी परेशानी हुई। ऐसे में पहली बार राज्य स्तर पर हो रही परीक्षा पर सवाल उठने लगे हैं।