SSB Recruitment 2024: कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से वाहन चालक भर्ती 2024 प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही विवादों में आ गई है। दरअसल, भर्ती में आयु की योग्यता 18 साल तय की गई है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही भर्ती के लिए योग्य होंगे। साथ ही भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों से तीन साल का वाहन चालक (भारी और हल्के वाहन) का अनुभव मांगा है।