scriptजलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों में नाराजगी, 9 फरवरी को करेंगे विधानसभा पर प्रदर्शन | PHED Department will be strike on the assembly | Patrika News
जयपुर

जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारियों में नाराजगी, 9 फरवरी को करेंगे विधानसभा पर प्रदर्शन

प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आज संघ ने लिया निर्णय….पदोन्नति, नई भर्ती…

जयपुरJan 22, 2018 / 05:01 pm

rajesh walia

PHED Department will be strike on the assembly
जयपुर।


जलदाय विभाग में नई भर्ती करने, वर्कचार्ज से नियमित हुए कर्मचारियों को प्रमोशन देने, तकनीकी कर्मचारियों को ओवरटाइम देने समेत अन्य कई मांगों के पूरा नहीं होने से नाराज जलदाय विभाग के तकनीकी कर्मचारी 9 फरवरी को विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे। वर्कचार्ज से नियमित हुए कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी जा रही है। बजट घोषणाएं भी अधूरी हैं।
प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर चंद शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक…
कर्मचारी ढोल नगाडों, शंख झालर के साथ विधानसभा टी पॉइन्ट पर पहुंच अपना विरोध जताएंगे। राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के ज्योति नगर स्थित प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर चंद शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई।
नाराजगी जाहिर करते हुए विधानसभा पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया…
इस बैठक में संघ की लंबित मांगों पर कोई नहीं निर्णय लिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए विधानसभा पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष कुलदीप यादव ने बताया कि पिछले काफी समय से विभाग में नई भर्तियां नहीं हुई हैं।
कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेने से कर्मचारियों में नाराजगी…
वर्कचार्ज से नियमित हुए कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं दी जा रही है। बजट घोषणाएं भी अधूरी हैं। कार्यरत स्टोर मुंशियों को नियमित करने और शेष मंत्रालयिक संवर्ग का कार्य कर रहे कर्मचारियों को स्टोरमुंशी बनाने की संघ की मांग पर अभी तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेने से कर्मचारियों में नाराजगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो