जयपुर। पत्रिका इन एजुकेशन पाई व राजस्थान राज्य क्रिड़ा परिषद के सहयोग से आयोजित पाई स्कूल ओलंपिक्स’ में हिस्सा लेने के लिए स्कूली बच्चों के पहुंचने से सवाई मान सिंह स्टेडियम गुलजार नजर आया। एसएमएस स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम में खेलों को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पाई स्कूल ओलंपिक्स के तहत आज सुबह बॉस्केटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल समेत अन्य मैच शुरू हुए। खिलाड़ी विभिन्न मुकाबले जीतने के लिए अपना बेस्ट देते नजर आए। वे मैदान में जीत के लिए दांव- पेंच लगाते नजर आए। वहीं दर्शक भी उनका जज्बा देखकर उनको हौसला बढ़ा रहे हैं। यह ओलंपिक्स 23 नवंबर तक आयोजित होगा।