scriptजन्मदिन पर चलाया पौधरोपण अभियान | Plantation campaign launched on birthday | Patrika News
जयपुर

जन्मदिन पर चलाया पौधरोपण अभियान

राज्य भर के वेटरनरी अस्पतालों में लगाए गए पौधेपौधे लगाकर मनाश पशुपालन मंत्री का जन्मदिन

जयपुरJun 12, 2021 / 05:35 pm

Rakhi Hajela

जन्मदिन पर चलाया पौधरोपण अभियान

जन्मदिन पर चलाया पौधरोपण अभियान



जयपुर, 12 जून
पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया (animal husbandry minister lal chand katariya) के जन्मदिवस पर शनिवार को पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ ने प्रदेशभर में पौधरोपण अभियान चलाते हुए पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की। जयपुर सहित प्रदेश भर के वेटरनरी अस्पतालों में कटारिया का जन्मदिन कोविड गाइडलाइन की पालना करते हुए सादगी के साथ पौधरोपण करते हुए मनाया गया। तकनीकी कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न जिलों में पशुचिकित्सा संस्थाओं में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण अभियान का आरंभ वार्ड पांच के पार्षद प्रतिनिधि सुमित मिश्रा,युवा नेता पवन सूटवाल, वरिष्ठ नेता भगवान सहाय सैनी के नेतृत्व में हुआ। पशु चिकित्सा तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष बनवारी लाल बुनकर ने 20 पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष बुनकर ने कहा कि कोविड के समय पर्यावरण की रक्षा करने का महत्व बढ गया है। पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और कारखानों से निकलने वाले धुंए के कारण पर्यावरण को अत्यधिक क्षति हो रही है जिससे मानव जीवन पर संकट मंडराने लगा है। ऐसे में प्राकृतिक ऑक्सीजन देने वाले स्त्रातों का बढ़ावा देना जरूरी हो गया है ऐसे में पशुपालन मंत्री के जन्मदिन पर संघ के बैनर तले पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पौधरोपण अभियान के तहत पौधे लगाए गए।

Home / Jaipur / जन्मदिन पर चलाया पौधरोपण अभियान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो