4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काला घोड़ा फेस्टिवल में जयपुर का ‘त्रियात्रा

जयपुर पिंकसिटी के थिएटर आर्टिस्ट्स ने अपने हुनर से देश-विदेश में शहर का नाम रोशन किया है। इस बार देश के चर्चित नाट्य समारोह काला घोड़ा इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल मुम्बई में शहर के रंगकर्मी गगन और प्रियदर्शनी मिश्रा का नाटक 'त्रियात्रा सलेक्ट हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

guest user

Jan 31, 2017

Kala Ghoda

Kala Ghoda

जयपुर पिंकसिटी के थिएटर आर्टिस्ट्स ने अपने हुनर से देश-विदेश में शहर का नाम रोशन किया है। इस बार देश के चर्चित नाट्य समारोह काला घोड़ा इंटरनेशनल आर्ट फेस्टिवल मुम्बई में शहर के रंगकर्मी गगन और प्रियदर्शनी मिश्रा का नाटक 'त्रियात्रा सलेक्ट हुआ है। फेस्ट में नाटक का मंचन 11 फरवरी को एमसी घीया हॉल में होगा।

यह फेस्ट चार से 12 फरवरी तक आयोजित होगा। इसमें देश की कई भाषाओं के साथ इंटरनेशनल प्ले भी मंचित होंगे। गगन ने बताया कि 'त्रियात्रालेखकों की अलग-अलग कहानियों को जोड़कर बना है। अमरीकन राइटर ओ हेनरी की 'बारबरा शॉप रशियन राइटर मैक्सिम गौरके की कहानी 'हर लव और उनकी कहानी 'अंत की शुरुआत पर आधारित है। इसका देशभर में प्रदर्शन हो चुका है। इस फेस्टिवल की शुरुआत अनुपम खेर और नीना गुप्ता अभिनीत 'मेरा वो मतलब नहीं था से होगी।

Story Loader