scriptपीएम मोदी आज जालोर में वैभव गहलोत के छुड़ाएंगे पसीने, फिर जाएंगे बांसवाड़ा | PM Modi on Rajasthan tour today, will make Vaibhav Gehlot sweat in Jalore, will then go to Banswara | Patrika News
जयपुर

पीएम मोदी आज जालोर में वैभव गहलोत के छुड़ाएंगे पसीने, फिर जाएंगे बांसवाड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालोर और बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे।

जयपुरApr 21, 2024 / 09:11 am

Manish Chaturvedi

जयपुर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है। अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। राजस्थान की 13 सीटों पर अब मतदान होगा। ऐसे में कांग्रेस—भाजपा व अन्य दलों ने अब जीत को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो या गृहमंत्री अमित शाह या फिर कांग्रेस के बड़े नेताओं के दौरे, सभी राजस्थान में चुनावी सभाएं कर रहे है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालोर और बांसवाड़ा दौरे पर रहेंगे। जालोर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कांग्रेस प्रत्याशी है। उनके सामने भाजपा प्रत्याशी लुम्बाराम चौधरी है। जालौर के भीनमाल में आज सुबह 10 बजे मोदी की जनसभा आयोजित होगी। यहां पर मोदी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधेंगे।
इसके बाद मोदी बांसवाड़ा जाएंगे। शहर के खेल स्टेडियम में रविवार को दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। बांसवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी महेंद्रजीत सिंह मालवीया सहित प्रधानमंत्री उदयपुर लोकसभा सीट को भी कवर करेंगे। प्रधानमंत्री की शहर में यह दूसरी सभा होगी। 11 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी ने कुशलबाग मैदान में सभा की थी।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री जालोर लोकसभा सीट पर प्रचार के बाद सीधे बांसवाड़ा आएंगे। दोपहर करीब 1.15 बजे प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर खेल स्टेडियम में लैंड करेगा। इसके बाद वे सीधे सभा स्थल जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी सहित कई सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सभा को लेकर चतुर्वेदी ने बताया कि मोदी की सभा के लिए पार्टी स्तर पर हर बूथ प्रभारी को जिम्मेदारी दे दी गई है। कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

Hindi News/ Jaipur / पीएम मोदी आज जालोर में वैभव गहलोत के छुड़ाएंगे पसीने, फिर जाएंगे बांसवाड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो