11 से 15 के बीच होगा शपथ ग्रहण समारोह
सूत्रों के अनुसार विधायक दल की बैठक के बाद जैसे ही सीएम के चेहरे की घोषणा होगी। उसी के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया जाएगा। दावा पेश करते समय ही शपथ की तारीख की चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि 11 से 15 दिसम्बर के बीच मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो जाएगा। इसके बाद मंत्रिमंडल भी बन जाएगा। पिछली बार अशोक गहलोत ने 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।