
Jaipur News : आबूरोड क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के मामले में एसओजी की पड़ताल के दौरान रीको थाने से हटाए गए निरीक्षक हरचंद देवासी ने फिर उसी क्षेत्र में पोस्टिंग पा ली। जनवरी-2023 में आबूरोड रीको थाने से हटाए गए हरचंद दिसम्बर-2023 से आबूरोड सदर थानाधिकारी हैं। निरीक्षक स्तर पर व्यापक बदलाव नहीं होने से ऐसे कई अधिकारी लम्बे से एक ही क्षेत्र में जमे हुए हैं। पुलिस मुख्यालय ने रेंज स्तर पर मात्र 45 निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें से ज्यादातर वे हैं, जो लोकसभा चुनाव को देखते हुए आचार संहिता के दायरे में आएंगे। करीब 40 निरीक्षक का पदस्थापन किया गया है, जो हाल ही उपनिरीक्षक से पदोन्नत हुए हैं।
भजनलाल सरकार में पहली बार तबादलों पर रोक हटाने के बाद भी पुलिस बेडे़ में व्यापक बदलाव नहीं हुए। बदलाव न होने का बड़ा कारण बने नए जिले। नए जिलों में अभी तक पुलिसकर्मियों के पद ही स्वीकृत नहीं किए गए। ऐसे में इन जिलों के साथ अन्य जिलों में भी व्यापक बदलाव नहीं किए गए। स्थिति यह रही कि प्रदेश स्तर पर कांस्टेबल का एक भी तबादला नहीं किया गया। उप निरीक्षक से हेड कांस्टेबल भी मात्र 220 तबादले किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 110 उपनिरीक्षक हैं।
प्रदेश में गहलोत सरकार ने जिलों की संख्या 33 से बढ़ा कर 50 की थी। नए 17 जिलों में सरकार ने नजदीकी जिलों से जाप्ता उपलब्ध करा दिया। पद स्वीकृत नहीं होने से उनको नए जिलों में अटैच बताया गया। उनका वेतन उसी जिले से उठ रहा है, जहां पहले पोस्टिंग की गई थी। ऐसे में पुलिस मुख्यालय ने निर्णय लिया कि इन जिलों में तबादले नहीं किए जाएंगे। ऐसे में कुछ जिलों में रेंज आईजी स्तर पर अटैचमेंट के रूप में ही बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय ने उप निरीक्षक के 110, सहायक उपनिरीक्षक 40 तथा हेड कांस्टेबल के 70 तबादले किए गए।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर कांस्टेबलों के तबादले नहीं किए गए। रेंज स्तर पर तबादले पुलिस मुख्यालय करता है। वर्तमान में प्रक्रियाधीन कांस्टेबल भर्ती के चलते ये बदलाव नहीं किए गए। रिक्त पदों की गणना भर्ती के बाद की जाएगी। उसी अनुसार तबादले होंगे।
पुलिस मुख्यालय स्तर पर तबादले नहीं होने की स्थिति में पुलिस अधीक्षकों ने जिला स्तर पर तबादले किए हैं। इसी क्रम में नगौर एसपी ने 363 कांस्टेबल, 68 हेड कांस्टेबल, 7 सहायक उपनिरीक्षक, 26 उपनिरीक्षक व 9 निरीक्षक बदले हैं। बीकानेर एसपी ने 212 कांस्टेब सहित 298 बदलाव किए हैं। बांसवाड़ा में छह निरीक्षक, 19 उपनिरीक्षक और 17 सहायक उपनिरीक्षक व 69 कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं। ऐसे ही अन्य जिलों में बदलाव किए गए हैं।
Published on:
23 Feb 2024 11:45 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
