script*माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर द्वारा जवाहर नगर पुलिस प्रशासन के साथ मनाया गया प्री-रक्षा बंधन* | Pre-Raksha Bandhan celebrated by Mike Organization India Jaipur with Jawahar Nagar Police Administration* | Patrika News
जयपुर

*माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर द्वारा जवाहर नगर पुलिस प्रशासन के साथ मनाया गया प्री-रक्षा बंधन*

एनजीओ माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर ने रविवार 27 अगस्त 2023 को अपने एनजीओ के बच्चों के लिए अपने क्षेत्र जवाहर नगर के पुलिस प्रमुख व अन्य पुलिस सुरक्षा अधिकारियों को, “धन्यवाद स्वरूप” रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जयपुरAug 29, 2023 / 12:50 pm

Shaily Sharma

*माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर द्वारा जवाहर नगर पुलिस प्रशासन के साथ मनाया गया प्री-रक्षा बंधन*

*माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर द्वारा जवाहर नगर पुलिस प्रशासन के साथ मनाया गया प्री-रक्षा बंधन*

एनजीओ माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर ने रविवार 27 अगस्त 2023 को अपने एनजीओ के बच्चों के लिए अपने क्षेत्र जवाहर नगर के पुलिस प्रमुख व अन्य पुलिस सुरक्षा अधिकारियों को, “धन्यवाद स्वरूप” रक्षाबंधन का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रक्षा बंधन के इस खास अवसर पर, माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया के जयपुर शाखा ने जवाहर नगर के पुलिस प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण पहल की और अपने एनजीओ के बच्चों के साथ एक अनूठे तरीके से रक्षा बंधन मनाया है।
अधिकारी कृष्ण पाल शर्मा व सहायक अधिकारीयों के साथ मिलकर जवाहर नगर थाना, एनजीओ माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर के सदस्य अमन झा, स्नेह राठौर (शिक्षिका), हनुमान सहाय, नरेंद्र राठौर, निशा अमन झा बुधे बच्चों सहित उपस्थित थे।
जयपुर के पुलिस थाने में आयोजित की गई इस कार्यक्रम में, पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को अपने साथ रक्षा सूत्र को अपने कलाईयों में बांध उन्हें रक्षा बंधन के त्योहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल राखी बांधना था, बल्कि बच्चों के मन में सुरक्षा और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास को बढ़ावा देना भी था।
इस खास मौके पर, पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को पुलिस वाहनों की देखभाल और उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया। बच्चों ने खुद रक्षा बंधन की राखी अपने नन्हे हाथों से बना कर बांधी और पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर इस त्योहार का आनंद लिया।
पुलिस अधिकारी श्रीमान कृष्णपाल शर्मा सहायक उपनिरीक्षक ने कहा, “हमारी प्राथमिकता हमेशा समाज की सुरक्षा और बच्चों के मन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना चाहिए इस संदर्भ में, यह एक अनूठा कदम है जो हमें बच्चों के साथ मिलकर समझाने में मदद करता है कि पुलिस हमेशा उनके साथ है।”
इसी के साथ बच्चों को 112 हेल्पलाइन नंबर और 100 नम्बर के बारे में जानकारी दी व हमारे जीवन में अच्छे विचार, सद्गुण और गुरू की महत्त्व को बताया।
बच्चों को चोरी, बुरी संगति के परिणामों से अवगत करते हुए अपने लक्ष्य को साधने की ओर अग्रसर रहे अच्छे-बुरे की पहचान का पाठ सीखाया।
यह नया और साहसिक पहल पुलिस अधिकारियों और स्थानीय समुदाय के बीच सुरक्षा, स्नेह और विश्वास की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Hindi News / Jaipur / *माइक आर्गेनाईजेशन इंडिया जयपुर द्वारा जवाहर नगर पुलिस प्रशासन के साथ मनाया गया प्री-रक्षा बंधन*

ट्रेंडिंग वीडियो