
Biblical Tree 1000 year old cancer treatment
Biblical Tree: हम जिस बीज की बात कर रहे हैं वो सामान्य नहीं है। ये एक विलुप्त हो चुका पेड़ है। मगर साल 1980 में पुरातत्व विभाग को एक गुफा में इसका बीज मिला था। करीब ये पेड़ 1 हजार साल पुराना है। ये औषधीय गुणों से भरपूर है। गुफा में पाए गए बीज से एक पेड़ तैयार किया जा रहा है। इससे कैंसर का इलाज हो सकता है। बाइबिल में उल्लेखित इस रहस्यमयी पेड़ के बारे में जानना रोचक हो सकता है।
Sheba Tree In Bible: बाइबिल में शेबा (Sheba) नामक पेड़ का जिक्र है। इतिहासकारों के अनुसार, Sheba Tree जू़डियन रेगिस्तान (Judean Desert) में पाया जाता था। फिलहाल ये रेगिस्तान वेस्ट बैंक और इजरायल में है। लेकिन ये दुर्लभ पेड़ विलुप्त हो चुका है। यही के एक गुफा में इस पेड़ का एक बीज 1980 के दशक में खोज कर रहे वैज्ञानिकों को मिला था।
शेबा के पेड़ को लेकर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों का मानना है कि ये वही पेड़ हो सकता है जिसका जिक्र बाइबिल है। इस पेड़ में कई प्रकार के औषधीय गुण हैं। प्राचीन दुनिया में इससे बाम बनाया जाता था। साथ ही कई प्रकार से इसका इस्तेमाल इलाज के लिए किया जाता था। अगर ये पेड़ तैयार हो जाता है तो आज भी इसका यूज कई तरह के मेडिसीन के लिए किया जा सकेगा।
अभी इस पेड़ को वैज्ञानिकों की टीम की देखरेख रखा गया है। ये धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसको लेकर अभी तक रिसर्च जारी है। बताया जा रहा है कि इस पेड़ में एंटी-कैंसर गुण हो सकते हैं। इससे कैंसर का इलाज किया जा सकता है। हालांकि, पेड़ों के गुण को लेकर वैज्ञानिक रिसर्च कर रहे हैं।
Published on:
06 Oct 2024 03:31 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Herpes Simplex Virus: होंठों या प्राइवेट पार्ट में बार-बार छाले? सावधान! हो सकती है ये खतरनाक बीमारी

