10 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीरियड मिस होने के अलावा शरीर में दिखता है प्रेग्नेंसी का ये संकेत, Cleveland Clinic ने बताया क्या है Chadwick Sign

पीरियड मिस होने से पहले क्या आपके शरीर में भी ये बदलाव दिख रहे हैं? क्लीवलैंड क्लिनिक और वैरीवेल हेल्थ से जानिए क्या है 'चैडविक साइन' (Chadwick Sign) और शुरुआती प्रेग्नेंसी के अन्य संकेत।
3 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Oct 10, 2026

Medical illustration representing early pregnancy signs and pelvic changes associated with the Chadwick sign.

गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले आंतरिक बदलाव- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Chadwick Sign Cause: महिला के प्रेग्नेंट होने का सबसे पहला और आम संकेत पीरियड मिस होना माना जाता है। लेकिन कई बार पीरियड मिस होने से पहले ही शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होने लगते हैं जो शुरुआती गर्भावस्था की ओर इशारा करते हैं। इन्हीं में से एक बेहद दिलचस्प और मेडिकल रूप से महत्वपूर्ण संकेत है 'चैडविक साइन' (Chadwick Sign)। यह संकेत प्रेग्नेंसी के बेहद शुरुआती हफ्तों में ही महिलाओं के शरीर में दिखाई दे सकता है। आइए समझते हैं कि चैडविक साइन क्या होता है, यह क्यों दिखाई देता है और प्रेग्नेंसी की पहचान में इसका क्या योगदान है।

क्या होता है चैडविक साइन?

क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) की रिपोर्ट के मुताबिक, चैडविक साइन का मतलब है महिला के जननांगों (वजाइना, सर्विक्स और वुलवा) के रंग में बदलाव आना। जब कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसके सर्विक्स (गर्भाशय ग्रीवा) और वजाइना की त्वचा का रंग हल्का नीला, बैंगनी या गहरा लाल-बैंगनी जैसा दिखने लगता है। आमतौर पर यह रंग में बदलाव कंसेप्शन (गर्भधारण) के करीब 6 से 8 हफ्ते बाद साफ नजर आने लगता है। कुछ महिलाओं में तो यह लक्षण 4 हफ्ते के भीतर भी देखा जा सकता है। अक्सर डॉक्टर पेल्विक जांच (शारीरिक परीक्षण) के दौरान इसे देखकर महिला के प्रेग्नेंट होने का अनुमान लगाते हैं।

ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे की वजह

वैरीवेल हेल्थ के अनुसार, गर्भाधान के तुरंत बाद महिला का शरीर होने वाले बच्चे के विकास के लिए तैयारियां शुरू कर देता है। इस दौरान पेल्विक एरिया (पेडू के हिस्से), गर्भाशय और वजाइना की तरफ ब्लड फ्लो (रक्त का बहाव) और खून की मात्रा अचानक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जब इन नाजुक हिस्सों की रक्त वाहिकाओं में खून की मात्रा बढ़ती है, तो त्वचा के नीचे से नसें नीले या बैंगनी रंग की दिखाई देने लगती हैं। ठीक वैसे ही जैसे कई बार हाथ की नसों में खून ज्यादा होने पर वे बाहर से नीली दिखती हैं। डिलीवरी होने के बाद या प्रेग्नेंसी खत्म होते ही यह रंग अपने आप सामान्य हो जाता है।

प्रेग्नेंसी के अन्य शुरुआती संकेतों के साथ चैडविक साइन

क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, चैडविक साइन को 'गैर-विशिष्ट' (Non-specific) संकेत माना जाता है। इसका मतलब यह है कि अगर यह रंग बदलाव दिख रहा है, तो प्रेग्नेंसी की संभावना काफी ज्यादा है, लेकिन यह शत-प्रतिशत पुष्टि नहीं करता। इसके साथ शरीर में कुछ और बदलाव भी दिखाई देते हैं;

1.गूडेल साइन (Goodell Sign)- शुरुआती हफ्तों में सर्विक्स की मांसपेशियां और ऊतक बहुत नरम होने लगते हैं।

2. हेगर साइन (Hegar Sign)- गर्भाशय का निचला हिस्सा (इस्थमस) बेहद मुलायम हो जाता है।

3. बार-बार पेशाब आना- हार्मोनल बदलाव और ब्लड फ्लो बढ़ने से बार-बार टॉयलेट जाना पड़ता है।

4. थकावट और सुस्ती- बिना ज्यादा काम किए भी शरीर में बहुत थकान महसूस होती है।

5. स्तनों में भारीपन- स्तनों में दर्द, कसावट और उनका आकार बढ़ना।

6. जी मिचलाना (Morning Sickness)- सुबह या दिन में किसी भी समय उल्टी जैसी फीलिंग होना।

क्या केवल प्रेग्नेंसी में ही बदलता है रंग?

जरूरी नहीं है कि अगर किसी के वजाइना या सर्विक्स का रंग नीला-बैंगनी दिख रहा है तो वह प्रेग्नेंट ही हो। कुछ अन्य मेडिकल स्थितियों में भी पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो बढ़ सकता है या ऐसा रंग दिख सकता है, जैसे;

सही पहचान के लिए क्या करें?

चैडविक साइन प्रेग्नेंसी का एक प्राचीन और पारंपरिक जरिया जरूर रहा है, लेकिन आज के समय में केवल इसे देखकर फैसला नहीं लिया जाता। अगर आपको अपने शरीर में रंग बदलाव या अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं;

  • सबसे पहले घर पर ही यूपीटी (Home Pregnancy Test Kit) से यूरिन टेस्ट करें।
  • डॉक्टर के पास जाकर ब्लड टेस्ट करवाएं।
  • प्रेग्नेंसी की सटीक और पक्की पुष्टि अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) के जरिए ही होती है।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल